फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में सचिन की टीम का जलवा, कैलिस एंड कंपनी को चटाई धूल, 38 वर्षीय राहुल की हैट्रिक

Sun, 02 Mar 2025 09:19 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

इंडिया मास्टर्स की टीम फिलहाल तीन मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर हैं। इस लीग में भारत के अलावा श्रीलंका, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें खेल रही हैं।
विज्ञापन
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग - फोटो : instagram @ imlt20official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल शर्मा की हैट्रिक की मदद से इंडिया मास्टर्स ने शनिवार को यहां इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (आईएमएल) में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। राहुल ने पारी के पांचवें ओवर में लगातार गेंदों पर सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला (09), दक्षिण अफ्रीका के कप्तान जैक्स कैलिस (0) और जैक्स रूडोल्फ (0) को आउट किया जिससे टीम ने शानदार शुरुआत के बाद 35 रन पर तीन विकेट गंवा दिए।
विज्ञापन

राहुल शर्मा - फोटो : Instagram @ imlt20official
राहुल ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका इन झटकों से उबर नहीं सका और 13.5 ओवर में मात्र 85 रन ऑल आउट हो गया। पवन नेगी (21 रन पर दो विकेट), युवराज सिंह (12 रन पर तीन विकेट) और स्टुअर्ट बिन्नी (एक रन पर दो विकेट) भारत के लिए अन्य विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। अमला को भारत के पूर्व स्पिनर राहुल ने बोल्ड किया जबकि कैलिस और रूडोल्फ दोनों को पगबाधा आउट करार दिया गया।

पवन नेगी और रायुडू - फोटो : instagram @ imlt20 official
भारत ने सचिन तेंदुलकर (6) का विकेट जल्दी गंवा दिया लेकिन अंबाती रायडू ने 34 गेंदों में सात चौकों की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद पारी खेलकर टीम को 54 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। इरफान पठान 12 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हो गए। युवराज ने 12 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 21 रन बनाये जिससे टीम ने 11 ओवर में दो विकेट पर 89 रन बनाकर आठ विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग - फोटो : Instagram @ imlt20official
इंडिया मास्टर्स की टीम फिलहाल तीन मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर हैं। इस लीग में भारत के अलावा श्रीलंका, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें खेल रही हैं। भारत के छह अंक हैं। टीम इंडिया की कमान सचिन तेंदुलकर को सौंपी गई है। अंक तालिका में शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी और फाइनल 16 मार्च को खेला जाएगा। वेस्टइंडीज की कमान ब्रायन लारा, इंग्लैंड की कमान इयोन मोर्गन, ऑस्ट्रेलिया की कमान शेन वॉटसन, श्रीलंका की कमान कुमार संगकारा और दक्षिण अफ्रीका की कमान जैक कैलिस संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें