फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: एशिया में टेस्ट में कभी चेज नहीं हुआ 400+ का लक्ष्य, सीरीज बचाने के लिए भारत को बनाना होगा रिकॉर्ड

Tue, 25 Nov 2025 03:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

भारत के सामने गुवाहाटी में 549 रनों का विशाल लक्ष्य है। इतिहास को देखें तो भारत ने कभी एशियाई धरती 400 या इससे ज्यादा का लक्ष्य टेस्ट में हासिल नहीं किया है।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 500+ रनों की बढ़त ले ली। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 549 रनों का लक्ष्य रखा है। गुवाहाटी टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है और भारत के लिए लक्ष्य हासिल करना बेहद कठिन रहने वाला है। इतिहास को देखें तो भारत ने कभी एशियाई धरती 400 या इससे ज्यादा का लक्ष्य टेस्ट में हासिल नहीं किया है। ऐसे में अगर वह दो मैचों की सीरीज गंवाने से बचना चाहता है तो उसे रिकॉर्ड चेज सफलतापूर्ण हासिल करना होगा। दक्षिण अफ्रीका फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है। 
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने घोषित की पारी
भारत के सामने गुवाहाटी में 549 रनों का विशाल लक्ष्य है। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 260 रन बनाकर घोषित की। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे और भारत की पारी 201 रनों पर ऑलआउट कर 288 रनों की बढ़त ली थी। भारत को अब जीत के लिए बड़ा रन चेज करना होगा। 

भारत के लिए आसान नहीं राह 
टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल रन चेज की बात करें तो यह रिकॉर्ड फिलहाल वेस्टइंडीज के नाम है जिसने 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 418 रन बनाए थे। उस ऐतिहासिक जीत में वेस्टइंडीज के लिए रामनरेश सरवन और शिवनारायण चंद्रपॉल ने शतक जड़े थे, जबकि कप्तान ब्रायन लारा ने 60 रनों की पारी खेली थी। वेस्टइंडीज ने 128.5 ओवर में सात विकेट पर 418 रन बनाकर लक्ष्य अपने नाम किया था। वहीं, भारत के टेस्ट में सबसे सफल रन चेज को देखें तो टीम ने 1976 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में चार विकेट पर 406 रन बनाए थे। उस मैच में सुनील गावस्कर और गुंडप्पा विश्वनाथ ने शतक लगाए, जबकि मोहिंदर अमरनाथ ने 85 और बृजेश पटेल ने 49 रनों का योगदान दिया था। 

15 वर्षों में सिर्फ चार बार 400+ का रन चेज हुआ
दिलचस्प बात यह है कि 2010 से टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ चार ही बार 400 या इससे अधिक रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया गया है। एशियाई धरती पर तो इतने रन का लक्ष्य अब तक असंभव रहा है। कोई भी टीम अब तक एशिया में टेस्ट में 400 या इससे अधिक रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी है। एशिया में टेस्ट में सबसे सफल रन चेज का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है जिन्होंने 2021 में चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ 395 रन बनाए थे। भारतीय धरती पर भारत का टेस्ट में सबसे सफल रन चेज इंग्लैंड के खिलाफ 2008 में चार विकेट पर 387 रन बनाना है। उस समय सचिन तेंदुलकर ने नाबाद शतकीय पारी खेली थी, जबकि युवराज सिंह ने भी नाबाद 85 रन बनाए थे।
विज्ञापन

एशिया में टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल रन चेज
टीम लक्ष्य परिणाम वर्ष स्थान बनाम
वेस्टइंडीज 395 395/7 2021 चटगांव बांग्लादेश
श्रीलंका 391 391/6 2017 कोलंबो जिम्बाब्वे
भारत 387 387/4 2008 चेन्नई इंग्लैंड
पाकिस्तान 382 382/3 2015 पालेकेले श्रीलंका
श्रीलंका 352 352/9 2006 कोलंबो दक्षिण अफ्रीका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें