फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका को हराकर बधिर टी-20 विश्व कप के फाइनल में भारत, श्रीलंका से होगा मुकाबला

Fri, 30 Nov 2018 03:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
deaf cricket team
विज्ञापन

जीतेंद्र त्यागी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को बधिर टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को चार विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब फाइनल में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से होगा। दोनों टीमों के बीच फाइनल 30 नवम्बर यानी शुक्रवार को होगा।

विज्ञापन


गुरुग्राम के टेरी ग्राम क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 137 रन का लक्ष्य रखा। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। 

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डडली रॉसो ने सबसे अधिक 38 रन बनाए, वहीं, रेनहार्ट लिंबाच ने 30 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से जीतेंद्र ने सबसे अधिक तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा, इमरान और साई आकाश ने दो-दो विकेट लिए। वीरेंद्र सिंह को एक सफलता हासिल हुई।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ने जीतेंद्र (30), विपुल पटेल (25), साई आकाश (20) और कप्तान वीरेंद्र (20) की बल्लेबाजी के दम पर छह विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए और चार विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए अविनाश कालिचरण और सिवेश पुन्नास्वामी ने दो-दो विकेट लिए, वहीं कोलिन वेंटर और रुआल कुमालो को एक-एक सफलता मिली।

इसी दिन भारतीय टीम का एक और मुकाबला श्रीलंका की ही टीम से हुआ था। इस मैच में भारत को श्रीलंका के हाथों सात विकेट से हार मिली, लेकिन इस हार से भारतीय टीम को कोई नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि उसने पहले ही फाइनल में प्रवेश हासिल कर लिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें