फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: बांह में हरी पट्टी बांधकर खेल रहे भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी, बीसीसीआई की यह पहल है कारण; जानें

Wed, 12 Feb 2025 03:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

बीसीसीआई ने ‘अंग दान करें, जीवन बचाएं’ पहल शुरू की है जिसका समथर्न भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी कर रहे हैं। इस पहल की अगुआई हालांकि, आईसीसी के चेयरमैन जय शाह कर रहे हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। 19 फरवरी से होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत का यह अंतिम मैच है। इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ी बांग में हरी पट्टी बांधकर खेल रहे हैं। इसका कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अंग दान करने की पहल है। 
विज्ञापन

जय शाह कर रहे हैं पहल की अगुआई 
बीसीसीआई ने ‘अंग दान करें, जीवन बचाएं’ पहल शुरू की है जिसका समथर्न भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी कर रहे हैं। इस पहल की अगुआई हालांकि, आईसीसी के चेयरमैन जय शाह कर रहे हैं। बीसीसीआई ने कहा, दोनों टीम बीसीसीआई की पहल ‘अंग दान करें, जीवन बचाएं’ का समर्थन करने के लिए बांह पर हरे रंग की पट्टी पहनकर खेल रही हैं। इस पहल की अगुआई आईसीसी के चेयरमैन जय शाह कर रहे हैं।

इस पहल की घोषणा आईसीसी के चेयरमैन और बीसीसीआई के पूर्व सचिव शाह ने सोमवार को की थी। शाह ने एक्स पर लिखा था, भारत और इंग्लैंड के बीच 12 फरवरी को अहमदाबाद में होने वाले तीसरे वनडे के दौरान हमें एक जागरूकता पहल, अंग दान करें, जीवन बचाएं शुरू करने पर गर्व है। खेल में प्रेरित करने, एकजुट करने और मैदान के बाहर भी स्थायी प्रभाव पैदा करने की शक्ति है। इस पहल के माध्यम से हम सभी से सबसे बड़ा उपहार देने की दिशा में एक कदम उठाने का आग्रह करते हैं, जीवन का उपहार। एक प्रतिज्ञा, एक निर्णय, कई लोगों की जान बचा सकता है। चलिए एक साथ आएं और बदलाव लाएं!
विज्ञापन

कोहली सहित कई खिलाड़ियों ने किया था समर्थन
इस पहल का समर्थन कई भारतीय खिलाड़ियों ने किया जिनमें विराट कोहली और उपकप्तान शुभमन गिल भी शामिल हैं। कोहली ने बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में कहा, सबसे बड़ा शतक बनाएं। आपके अंग दूसरों को आपके जीवनकाल के बाद भी जीने में मदद कर सकते हैं। एक अंग दाता के रूप में पंजीकरण करें और हर जीवन को महत्वपूर्ण बनाएं। जीवन के कप्तान बनें। जिस तरह एक कप्तान टीम को जीत की ओर ले जाता है, उसी तरह आप अपने अंगों को दान करने का संकल्प लेकर किसी को जीवन दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें