Rajyawardhan Singh Rathore
कृष्णा पूनिया और राज्यवर्धन सिंह राठौड़
कांग्रेस ने डिस्कस थ्रो की खिलाड़ी कृष्णा पुनिया को जयपुर ग्रामीण सीट से केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन के खिलाफ मैदान में उतारा। राज्यवर्धन ने दोबारा इस सीट पर करीब 1.26 लाख से ज्यादा वोटों के बड़े अंतर से लीड ले ली है। मोदी कैबिनेट के खेल मंत्री राज्यवर्धन वर्तमान में जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से सांसद भी हैं।
बता दें कि राज्यवर्धन ने 2004 ओलंपिक में भारत के लिए शूटिंग में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं पूनिया ने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडलिस्ट रहीं थीं। पूनिया चूरू के सादुलपुर से विधायक हैं। वह 2018 में सादुलपुर सीट से पहली बार विधायक चुनी गईं थीं। इससे पहले वह 2013 में सादुलपुर सीट से ही हारी थीं।
विजेंदर सिंह
कांग्रेस पार्टी ने दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से बॉक्सर विजेंदर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया। विजेंदर को भाजपा के मौजूदा सांसद रमेश बिधूड़ी और आम आदमी पार्टी (आप) के राघव चड्ढा के खिलाफ खड़ा किया गया, लेकिन वह हार गए।
इस सीट पर भाजपा के रमेश बिधूड़ी ने 52 हजार मतों से जीत हासिल की। दूसरे क्रम पर आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा और तीसरे नंबर पर विजेंदर सिंह रहे। विजेंदर ने मुक्केबाजी में अपने करियर के 20 से अधिक वर्षों में देश का नाम रोशन किया है। विजेंदर ने 2008 ओलंपिक गेम्स में भारत को ब्रॉन्ज मेडल जिताया था।
कीर्ति आजाद
1983 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे कीर्ति आजाद पिछली बार दरभंगा सीट (बिहार) से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ संसद पहुंचे थे। चुनाव से कुछ दिन पहले वो भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें धनबाद से मैदान में उतारा। जहां कीर्ति आजाद को तकरीबन 81 हजार वोट से हार मिली। यहां से चुनाव मैदान में कुल 20 प्रत्याशी थे। इनमें दो महिला उम्मीदवार भी हैं। इस सीट से भाजपा की पूनम प्रभाकर ने जीत हासिल की है।