फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shreyas Iyer: टीम की कमान संभालने पर श्रेयस अय्यर ने रखी राय, बोले- इससे जिम्मेदारी का होता है अहसास

Mon, 09 Jun 2025 08:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

श्रेयस ने पिछले साल अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को खिताब दिलाया था, जबकि इस सीजन उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स आईपीएल की उपविजेता रही थी।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दो आईपीएल सीजन में अपनी कप्तानी से प्रभावित करने वाले भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का कहना है कि उन्हें कप्तानी करना अच्छा लगता है क्योंकि इससे काफी जिम्मेदारी आती है। श्रेयस का मानना है कि टीम की कमान संभालने से वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी कर पाते हैं। श्रेयस ने पिछले साल अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को खिताब दिलाया था, जबकि इस सीजन उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स आईपीएल की उपविजेता रही थी। 
विज्ञापन

करीब आकर ट्रॉफी से चूके थे श्रेयस 
श्रेयस को केकेआर ने आईपीएल 2025 के लिए रिटेन नहीं किया था जिसके बाद पंजाब किंग्स ने उन्हें नीलामी में खरीदा था। श्रेयस पंजाब के कप्तान नियुक्त किए गए थे और उनकी कप्तानी में टीम ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया। पंजाब किंग्स की टीम ग्रुप चरण में शीर्ष पर रही थी, लेकिन फाइनल में उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ छह रनों से हार का सामना करना पड़ा था। 

श्रेयस बोले- 22 वर्ष की उम्र से कर रहा हूं कप्तानी 
अय्यर ने सोबो मुंबई फाल्कंस को टी20 मुंबई लीग सेमीफाइनल में पहुंचाने के बाद कहा, कप्तानी से काफी परिपक्वता और जिम्मेदारी आती है। आपसे हमेशा अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है और आप टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहते हैं। किसी भी तरह की विषम परिस्थिति या प्रतिकूलता में टीम कप्तान के ही पास आती है। मैं 22 वर्ष की उम्र से कप्तानी कर रहा हूं। मुझे इसमें मजा आता है।

अय्यर ने कहा कि दबाव वाले हालात को वह चुनौती की तरह लेते हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, मैं अपने जोन में जाने की कोशिश करता हूं। मैं प्रयास करता हूं कि पूरा फोकस रहे, वर्तमान में रहूं और हालात को देखकर प्रदर्शन करूं। मैं खुद से कहता रहता हूं कि मैं चाहता हूं कि दर्शकों की जुबां पर मेरा नाम हो और इससे मुझे प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

मुंबई टी20 लीग में खेलकर खुश हैं श्रेयस 
अय्यर ने कहा कि इस टूर्नामेंट में जाने पहचाने चेहरों के साथ खेलकर अच्छा लग रहा है जो उनके बचपन के दिनों के क्रिकेट के सफर में उनके साथ थे। उन्होंने कहा, ड्रेसिंग रूम में कई जाने पहचाने चेहरे हैं। मैने क्लब क्रिकेट में, स्कूल और कॉलेज में उनके साथ खेला है। फिर यहां उनके साथ खेलकर अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें