फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी20 इंटरनेशनल के बॉस बने विराट कोहली, इंग्लैंड के खिलाफ मैच में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Sat, 20 Mar 2021 10:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे अंतिम और निर्णयायक टी20 मैच में विराट कोहली ने कमाल कर दिया। पारी की शुरुआत करने आए विराट ने इस दौरान इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा। इस दौरान उन्होंने सभी गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी। विराट कोहली ने इस मुकाबले में 52 गेंदों पर 80 रन बनाए। रन मशीन विराट कोहली ने अपनी इस पारी दरम्यान टी20 इंटरनेशनल में कई कीर्तमान स्थापित किए। आइए एक नजर डालते हैं विराट कोहली के रिकॉर्ड्स पर। 

विज्ञापन



टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक कप्तान के तौर विराट कोहली अब सबसे अधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज  बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच को पीछे छोड़ दिया। फिंच ने टीम की कप्तानी करते हुए 1462 रन बनाए थे।

ओवर ऑल  क्रिकेट में अगर देखा जाए तो कप्तान के तौर पर टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के नाम है। वहीं एकदिवसीय मैचों में कप्तान के  तौर पर सबसे ज्यादा रन रिकी पॉन्टिंग ने बनाए हैं। 
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में विराट कोहली ने सबसे अधिक रन बनाने में सफल रहे। वह भारत की और से दिवपक्षीय टी20 सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं. पिछला रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था। राहुल इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ दिवपक्षीय सीरीज में 244 रन बनाए थे। 

विराट कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में पहली बार रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की. कुल मिलाकर ये दूसरा मौका था जब विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित के साथ पारी का आगाज करने आए। इससे पहले साल 2014 में हैमिल्टन में विराट ने रोहित के साथ ओपनिंग की थी। 

अहमदाबाद मैच में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक 224 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज किया। कुल मिलाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का ये चौथा सबसे ज्यादा स्कोर है। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 260 रन बनाए थे. वहीं 2016 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 244 रन स्कोर किए। इसके बाद 2019 में भारत ने एक बार फिर कैरेबियन टीम के विरुद्ध 240 रन बनाए। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें