गंभीर की बात पर रोहित नहीं रोक सके हंसी
मैच के बाद जब टीम होटल पहुंची तो गंभीर ने रिटायरमेंट की अटकलों को लेकर रोहित के मजे लिए। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिख रहा है कि जब रोहित टीम होटल पहुंचे तो उनके पीछे गंभीर आ रहे थे। गंभीर ने रोहित से कहा, 'रोहित सबको लग रहा था कि आज फेयरवेल मैच था, एक फोटो तो लगा दो।' इस पर पूर्व भारतीय कप्तान अपनी हंसी नहीं रोक सके। यह वीडियो देखकर फैंस काफी खुश हुए।