फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gambhir-Ruben: गंभीर और रूबेन के बीच खिलाड़ियों के साथ तालमेल को लेकर हुई बात, एक जैसी है दोनों की स्थिति

Mon, 21 Jul 2025 08:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

गंभीर और अमोरिम के बीच इस बात को लेकर चर्चा हुई कि क्या कोई खिलाड़ी टीम के साथ तालमेल बिठाता है या टीम खिलाड़ी के साथ तालमेल बिठाती है। दरअसल, गंभीर और अमोरिम की स्थिति काफी हद तक एक जैसी है।
विज्ञापन
मैनचेस्टर यूनाइटेड टीम से मिली भारतीय टीम - फोटो : BCCI-X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैनेजर रूबेन अमोरिम के बीच खिलाड़ियों के साथ तालमेल को लेकर चर्चा हुई। भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर है। भारत और इंग्लैंड के बीच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट मैच खेला जाना है और इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने रविवार को मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाड़ियों से कैरिंगटन स्थित उनके प्रशिक्षण मुख्यालय में मुलाकात की थी।
विज्ञापन

इस दौरान गौतम गंभीर और मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैनेजर रूबेन अमोरिम भी मौजूद थे और दोनों के बीच लंबी चर्चा हुई। दोनों टीमों की मुलाकात ओल्ड ट्रैफर्ड स्थिति यूनाइटेड के घरेलू स्टेडियम की जगह प्रायोजक के एक कार्यक्रम में हुई जहां उनके खिलाड़ी भारतीय टीम का स्वागत करने के लिए मौजूद थे। इस मौके पर दोनों टीमों ने जर्सी का आदान-प्रदान किया।

गंभीर और अमोरिम के बीच इस बात को लेकर चर्चा हुई कि क्या कोई खिलाड़ी टीम के साथ तालमेल बिठाता है या टीम खिलाड़ी के साथ तालमेल बिठाती है। दरअसल, गंभीर और अमोरिम की स्थिति काफी हद तक एक जैसी है। अमोरिम की देखरेख में यूनाइटेड को पिछले 10 मैचों में से छह में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। वहीं, गंभीर की कोचिंग में भारत ने अपने पिछले 11 टेस्ट मैचों में से आठ गंवाए हैं।

गंभीर ने कहा, यह टीम खेलों को लेकर उनकी और मेरी सोच से जुड़ी एक अच्छी बातचीत थी। टीम खेलों की मूल भावना बहुत सरल है। मुझे लगता है कि खिलाड़ी टीम की जरूरतों के हिसाब से ढलता है, न कि टीम किसी खास व्यक्ति के हिसाब से ढलती है। यही वह संस्कृति है जिसे हम बनाना चाहते हैं।

रूबेन से मिलने के लिए उत्सुक थे कुलदीप 
फुटबॉल के दीवाने और बार्सीलोना के बड़े प्रशंसक कुलदीप यादव मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैचों पर भी नजर रखते है। उन्होंने अमोरिम की रणनीति के बारे में बात की। कुलदीप ने कहा, मैं रूबेन अमोरिम से बात करने के लिए उत्सुक था। मैं स्पोर्टिग के समय से ही उनका अनुसरण कर रहा हूं। मैंने उनसे रणनीति के बारे में कुछ पूछा, क्या वह इस सत्र में 3-4-3 पर ही टिके रहेंगे। मुझे कासेमिरो से बात करने का भी मौका मिला। मैंने उन्हें बताया कि खिलाड़ी के तौर पर मैं उनका काफी सम्मान करता हूं।
विज्ञापन

गिल-ब्रूनो फर्नांडीस के बीच हुई चर्चा
भारतीय कप्तान शुभमन गिल और यूनाइटेड के कप्तान ब्रूनो फर्नांडीस ने भी एक-दूसरे से मुलाकात की, जबकि हैरी मैग्वायर ने चेहरे पर बड़ी मुस्कान के साथ मोहम्मद सिराज के साथ बातचीत की। गिल ने कहा, दूसरे खेल के दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों से मिलना, उनकी कहानियां और मानसिकता जानना बेहद रोमांचक है। जब आप मैदान पर कदम रखते हैं, तो लोग आपसे जो उम्मीद करते हैं, उससे कहीं ज्यादा जरूरी होता है कि आप अपने खेल का आनंद ले पाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें