फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Intra-squad Match: इंट्रा स्क्वाड मैच के पहले दिन चमके गिल, राहुल और शार्दुल, शुभमन-केएल ने जड़े अर्धशतक

Sat, 14 Jun 2025 12:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैंट

सार

भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर चाहते थे कि यह मैच दर्शकों के बिना खेला जाए और इसका लाइव प्रसारण भी नहीं हो जिससे टीम की रणनीति गुप्त रखी जा सके। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें इंट्रा स्क्वाड मैच के पहले दिन के खेल की झलक दिखाई गई है।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम ने भारत ए के खिलाफ इंट्रा स्क्वाड मैच में हिस्सा लिया। मैच के पहले कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और शार्दुल ठाकुर ने चमक बिखेरी। ये इंट्रा स्क्वाड मैच कैंट में खेला जा रहा है जो टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस मैच को दर्शकों की अनुपस्थिति में खेला जा रहा है और इसका लाइव प्रसारण भी नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन

मैच का नहीं हो रहा लाइव प्रसारण 
दरअसल, भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर चाहते थे कि यह मैच दर्शकों के बिना खेला जाए और इसका लाइव प्रसारण भी नहीं हो जिससे टीम की रणनीति गुप्त रखी जा सके। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें इंट्रा स्क्वाड मैच के पहले दिन के खेल की झलक दिखाई गई है। शुरुआती दिन शुभमन गिल और केएल राहुल ने अर्धशतक लगाए, जबकि ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने गेंदबाजी में प्रभावित किया। 

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो 
बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'बेकेनहम में इंट्रा स्क्वाड मैच के पहले दिन मजबूत शुरुआत देखने मिली। केएल राहुल और कप्तान गिल ने अर्धशतक लगाए, जबकि शार्दुल ने विकेट झटके।' राहुल ने इससे पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में शतक लगाया था और उन्होंने 116 रनों की पारी खेली थी। 


विज्ञापन

दूसरी तरफ, गिल ने दौरे की अच्छी शुरुआत की है जो पहली बार कप्तानी का जिम्मा भी संभालने जा रहे हैं। गिल का भारत के बाहर कुछ खास रिकॉर्ड नहीं रहा है। उन्होंने इंग्लैंड में तीन टेस्ट मैच खेले हैं और सिर्फ 88 रन बनाए हैं। उनका इंग्लैंड में सर्वोच्च स्कोर 28 रन रहा है। भारत के नए टेस्ट कप्तान के सामने इस दौरे पर कठिन चुनौती होगी। वहीं, गौतम गंभीर को पारिवारिक कारणों की चलते स्वदेश लौटना पड़ा है। बताया जा रहा है कि वह पहला टेस्ट मैच शुरू होने से पहले टीम के साथ जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें