फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: अभिषेक नायर की देखरेख में अभ्यास कर रहे रोहित शर्मा, बल्लेबाजी स्थान पर संशय बरकरार

Tue, 03 Dec 2024 05:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ रोहित चौथे नंबर पर उतरे थे और यशस्वी के साथ राहुल ने ही ओपनिंग की थी। अभ्यास मैच में भी इन दोनों की जोड़ी हिट रही थी और पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की थी।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एडिलेड में अभ्यास कर रहे हैं। रोहित ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ तीन रन बनाए थे। ट्रेनिंग सत्र के दौरान सहायक कोच अभिषेक नायर ने रोहित के फुट मूवमेंट पर नजर रखी और देखा कि कप्तान किस तरह शॉट्स खेल रहे हैं। असहज होने के बावजूद रोहित ने यश दयाल से पूरी क्षमता के साथ गेंदबाजी करने के लिए कहा। 
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच छह दिसंबर से एडिलेड में पिंक बॉल से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। पिछली बार जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर डे-नाइट टेस्ट खेला था तो वह 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी। भारतीय टीम इस बार पर्थ टेस्ट में जीत के साथ दूसरे मैच में खेलने उतरेगी। भारत ने पहले मुकाबले में कंगारू टीम को 295 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। 

पिंक बॉल टेस्ट में बेहतर है ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड 
ऑस्ट्रेलिया का पिंक बॉल टेस्ट में रिकॉर्ड अच्छा रहा है और उसने 12 में से 11 मुकाबले जीते हैं। घर में कंगारू टीम ने कभी डे-नाइट मुकाबला नहीं हारा है। आंकड़ों में ऑस्ट्रेलियाई टीम भले ही मजबूत दिख रही है, लेकिन भारत पहले मैच में जीत से बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ एडिलेड टेस्ट में उतरेगा। पहले मैच में रोहित शर्मा और शुभमन गिल उपलब्ध नहीं थे जिनकी अब टीम में वापसी हो गई है। 

चौथे नंबर पर उतरेंगे रोहित?
पहले मैच में रोहित की अनुपस्थिति में यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल ने पारी का आगाज किया था। दूसरी पारी में इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 200 से अधिक रनों की साझेदारी की थी और टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। रोहित की वापसी से यह सवाल उठ रहे हैं कि अगले मैच में भारतीय टीम प्रबंधन शीर्ष क्रम में कोई बदलाव करेगा या राहुल और यशस्वी ही पारी का आगाज करेंगे। ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ रोहित चौथे नंबर पर उतरे थे और यशस्वी के साथ राहुल ने ही ओपनिंग की थी। अभ्यास मैच में भी इन दोनों की जोड़ी हिट रही थी और पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की थी। 
विज्ञापन

स्मिथ के अंगुली में लगी चोट 
भारत ने एडिलेड टेस्ट से पहले मंगलवार को नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। इस दौरान रोहित के अलावा केएल राहुल और ऋषभ पंत भी नेट्स सत्र के दौरान बल्लेबाजी अभ्यास करते दिखे। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ अभ्यास के दौरान अंगुली में गेंद लगने के बाद नेट्स से बाहर चले गए। स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम के अहम बल्लेबाज हैं। मार्नस लाबुशेन उन्हें थ्रोडाउन अभ्यास करा रहे थे और उसी समय उन्हें चोट लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें