युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा (89 रन, 45 गेंद, 15 चौके, 2 छक्के) रन की शानदार पारी से इंडिया सी ने इंडिया बी को आठ विकेट से रौंदकर महिलाओं की टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। इंडिया बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूजा वस्त्राकर (43*) की पारी से छह विकेट पर 131 रन बनाए। इंडिया सी ने लक्ष्य 28 गेंद रहते हासिल कर लिया। इंडिया सी की ओर से मनाली दक्षिणी ने तीन और दयालन हेमलता और राजेश्वरी गायकवाड़ ने एक-एक विकेट झटका।