फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

Thu, 10 Jan 2013 04:31 PM IST
राजकोट/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी ही जमीन पर पाकिस्तान से वनडे और इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज हारने के बाद अंग्रेजों से एकदिवसीय टूर्नामेंट जीतना टीम इंडिया के लिए चुनौती है। वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम का मकसद जीत दर्ज कर आत्मविश्वास पाना होगा वहीं इंग्लैंड क्रिकेट के इस प्रारूप में भी भारत को घरेलू मैदान पर पटखनी देने की तैयारी में है।
विज्ञापन


धोनी को करना होगा कमाल
पिछले कुछ मैचों से भारत के टॉप के पांच बल्लेबाजों में केवल कप्तान धोनी ही फॉर्म में दिखे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में धोनी ने एक शतक सहित कई जिम्मेदारी भरी पारियां खेलीं। उनके इस जबरदस्त फॉर्म को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि वे इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट वनडे में भी बड़ा कारनामा करेंगे। धोनी के अलावा युवा बल्लेबाज विराट कोहली, गौतम गंभीर, रवींद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह और सुरेश रैना से बड़े स्कोर की उम्मीद की जा सकती है।

पुजारा से काफी उम्मीदें
टीम इंडिया के 15 सदस्यी दल में शामिल चेतेश्वर पुजारा ने जैसे खुद को टेस्ट में साबित किया उसके बाद वनडे में भी उनसे बेहतरीन परिणामों की उम्मीद की जा रही है। हालांकि शीर्ष क्रम और मध्यक्रम में पहले से ही कई खिलाड़ियों की जगह पक्की है ऐसे में देखना होगा कि पुजारा को अंतिम एकादश में शामिल किया जाता है या नहीं।
विज्ञापन


पुजारा ने वनडे में अपने चयन को सार्थक साबित करते हुए सौराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी मैच में 300 से ज्यादा रनों की पारी खेली। ऐसे में पुजारा से इंग्लैंड के खिलाफ भी ऐसी ही किसी चमत्कारी पारी की उम्मीद की जा सकती है।

जबरदस्त फॉर्म में हैं इंग्लैंड के बल्लेबाज
उधर 28 साल बाद भारतीय सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने वाली इंग्लैंड टीम अब वनडे में भी टीम इंडिया को मात देने की तैयारी में है। भारत के लिहाज से चिंता की बात यह है कि इंग्लैंड की वनडे टीम में मौजूद कप्तान एलेस्टर कुक, जोनाथन ट्रॉट, केविन पीटरनसन, इयान बेल जैसे प्रमुख बल्लेबाज जबरदस्त फॉर्म में हैं। साथ ही तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें