फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बनाम न्यूजीलैंड: गेंदबाजों के कार्यभार प्रबंधन को लेकर क्या बोले मोर्कल, अर्शदीप करेंगे टेस्ट डेब्यू?

Mon, 26 Oct 2026 12:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन

सार

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसका तीसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा।
  • इससे पहले गेंदबाजों के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर चर्चा चल रही है जिसे लेकर अब टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने भी बयान दिया है।
  • मोर्कल का कहना है कि वर्कलोड को लेकर भारत के पास अचूक योजना है।
विज्ञापन
अर्शदीप और मोर्कल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है जहां उसे तीनों प्रारूपों की सीरीज खेलनी है। फिलहाल टी20 सीरीज खेली जा रही है और इसके बाद वनडे और टेस्ट सीरीज होनी है। इतने लंबे दौरे को देखते हुए खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट पर सवाल उठना लाजिमी है। न्यूजीलैंड ने भी गेंदबाजों के कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए कुछ गेंदबाजों को रोटेट किया है। ऐसे में भारत की इसे लेकर रणनीति क्या है? टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बताया है कि टीम इंडिया के पास गेंदबाजों के कार्यभार प्रबंधन के लिए अचूक योजना है। उन्होंने इस बारे में विस्तार से बताया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

वैकल्पिक गेंदबाजों को लेकर क्या बोले मोर्कल
मोर्कल ने कहा है कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए वैकल्पिक गेंदबाजों को भी रखने पर विचार कर रही है जिसमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी शामिल हैं। भारतीय टीम प्रबंधन ने अपने गेंदबाजों के लिए यह योजना तैयार की है ताकि उन्हें पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय, पांच वनडे और दो टेस्ट मैचों वाले इस दौरे के व्यस्त कार्यक्रम से निपटने में मदद मिल सके।

मोर्कल ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले कहा, हम गेंदबाजों का एक ऐसा समूह तैयार कर रहे हैं जिन्हें हम व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए बैकअप के तौर पर रखना चाहेंगे। जैसे-जैसे समय करीब आएगा और हमें साल के इस समय की परिस्थितियों का बेहतर अंदाजा हो जाएगा। तब हमारे पास अपनी गेंदबाजी इकाई की संरचना को लेकर स्पष्ट तस्वीर होगी।

अर्शदीप के टेस्ट में खेलने पर आया मोर्कल का बयान
सीमित ओवरों की क्रिकेट के विशेषज्ञ अर्शदीप ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन वह गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने में माहिर है और इसलिए वह टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के लिए दावेदार बने हुए हैं। मोर्कल ने कहा, हमारे दिमाग में गेंदबाजों का एक अच्छा समूह है, जो प्रत्येक तरह की परिस्थितियों में कारगर साबित हो सकता है और निश्चित रूप से अर्शदीप इसका हिस्सा हैं। वह एक ऐसा खिलाड़ी हैं जो हमेशा कड़ी मेहनत करते हैं और हर कसौटी पर खरा उतरते हैं, इसलिए अगर उन्हें लाल गेंद से गेंदबाजी करने की जरूरत पड़ी तो मुझे पूरा विश्वास है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

भारत अपने मौजूदा न्यूजीलैंड दौरे में पांच टी20 मैच की सीरीज खेल रहा है। इसके बाद पांच मैच की वनडे सीरीज होगी। इसके चार दिन बाद 19 नवंबर से दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी। तेज गेंदबाजों को कवर के तौर पर टीम में बनाए रखने का फैसला दौरे से महीनों पहले तैयार की गई दीर्घकालिक कार्यभार प्रबंधन रणनीति का हिस्सा है। मोर्कल ने कहा, प्रत्येक गेंदबाज को पता है कि उससे कार्यभार और गेंदबाजी के मामले में क्या अपेक्षा की जाती है। कुछ खिलाड़ी लाल गेंद की क्रिकेट की तैयारी के लिए भारत ए टीम की तरफ से खेल रहे हैं।
विज्ञापन

टेस्ट से पहले गेंदबाजों को किया जाएगा रोटेट
मोर्कल ने यह भी कहा कि टेस्ट सीरीज से पहले गेंदबाजों को मैच अभ्यास के लिए वनडे मैचों के दौरान रोटेट किया जाएगा, जिससे वे थकान के जोखिम के बिना धीरे-धीरे अपना कार्यभार बढ़ा सकें। मोर्कल ने कहा, 50 ओवर के प्रारूप में हम खिलाड़ियों को रोटेट करेंगे और उन्हें टेस्ट मैचों की तैयारी के अभ्यास के लिए जरूरी समय देंगे। फिलहाल हमारे पास हर चीज की पूरी योजना है, लेकिन दुर्भाग्य से हमेशा सब कुछ योजना के अनुसार नहीं होता। हमारे पास जो भी विकल्प हैं, वे सभी तैयार हैं और रोटेशन के लिहाज से पूरी तरह से तैयार हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जसप्रीत बुमराह समेत सभी गेंदबाज पहले टेस्ट और 50 ओवर के मैचों के लिए तैयार रहें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें