फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया ब्लू ने जीती दलीप ट्रॉफी, इंडिया रेड को पारी और 187 रन से दी करारी मात

Sat, 08 Sep 2018 12:48 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंडिया ब्लू बनाम इंडिया रेड
विज्ञापन

इंडिया ब्लू ने गत चैंपियन इंडिया रेड को शुक्रवार को फाइनल में पारी एवं 187 रन से हराकर दलीप ट्रॉफी जीत ली। ऑफ स्पिनर दीपक जगबीर हुड्डा (5/56) और सौरभ कुमार (5/51) ने चौथे दिन महज 10.5 ओवरों में इंडिया रेड की दूसरी पारी 172 रन पर समेट दिया। 

विज्ञापन


तीसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज इशान किशन और रितिक चटर्जी को दस रन के अंतराल में क्रमश: स्पिनर सौरभ कुमार और हुड्डा ने आउट कर दिया। इशान किशन 25 के अपने स्कोर में पांच रन ही जोड़ पाए। इसी तरह चटर्जी ने भी दो रन का इजाफा किया।  स्पिनर हुड्डा ने इसके बाद एम प्रसिद्ध (07) और इशान पटेल (06) को पवेलियन भिजवा दिया। 

इससे पहले सौरभ ने मिहिर हिरवानी (05) को विकेट के पीछे लपकवा दिया। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले स्वप्निल सिंह ने दूसरी पारी में तीन ओवर फेंके लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। स्वप्निल के लिए यह मैच अच्छा रहा उन्होंने 58 रन पर पांच विकेट लेने के अलावा 69 रन की पारी भी खेली। मैन ऑफ द मैच इंडिया ब्लू के हिमाचल प्रदेश के बल्लेबाज निखिल गांगटा रहे जिन्होंने 130 रन बनाए।  
विज्ञापन


संक्षिप्त स्कोर : इंडिया ब्लू पहली पारी : 541 ऑलआउट (निखिल गांगटा 136, अनमोलप्रीत 96, स्वप्निल सिंह 69, परवेज रसूल 4/150, मिहिर हिरवानी 3/190) इंडिया रेड पहली पारी : 182, दूसरी पारी : 172 ऑलआउट (अभिनव मुकुंद 46, सौरभ कुमार 5/51, दीपक हुड्डा 5/56)

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें