भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए रविवार को आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। हालांकि भारतीय टीम वर्ल्ड कप के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। मैच में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने के लिए एकता बिष्ट को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतने के बाद विपक्षी टीम को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। भारतीय बॉलिंग के आगे पाक टीम पस्त नजर आई और 43.4 ओवर में महज 67 रन पर ही ऑल आउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने 22.3 ओवर्स में 70 रन बनाकर मैच जीत हासिल कर ली। जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर सिक्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।