फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक को फिर पीट भारत टी-20 ब्लाइंड वर्ल्डकप चैंपियन, पीएम मोदी ने दी बधाई

Mon, 13 Feb 2017 09:02 AM IST
एजेंसी/ बंगलूरू
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने दूसरी बार टी-20 विश्वकप खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान टीम को नौ विकेट से हराया और लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन


बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 197 रन का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन भारतीय टीम ने इसे भी बौना साबित करते हुए मात्र एक विकेट खोकर 18वें ओवर में ही जीत अपने नाम कर ली। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और नौ में से आठ मुकाबलों में जीत दर्ज की। वहीं पाकिस्तान को फाइनल में मिली पराजय टूर्नामेंट की एकमात्र हार रही। 

इससे पहले दोनों टीमों के बीच 2012 के फाइनल में भिड़ंत हुई थी जिसमें भारत ने बाजी मारी थी। यह जीत भारत के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि उसे पाक टीम ने मौजूदा संस्करण के लीग चरण में हरा दिया था। भारतीय खिलाड़ियों ने उस हार का बदला भी खिताबी जीत के साथ चुकाया।
विज्ञापन


198 रन के मजबूत लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की ओर से प्रकाश जयरमैया ने नाबाद 99 रन की उम्दा पारी खेली। उन्होंने 60 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 15 चौके जड़े। अजय कुमार रेड्डी 43 रन बनाकर रन आउट हुए। भारतीय टीम ने 17.4 ओवर में एक विकेट पर 200 रन बनाकर जीत हासिल की। प्रकाश को उनकी शानदार मैच विजयी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले पाक टीम ने बदर मुनीर (57) के दमदार अर्द्धशतक की मदद से 197 रन बनाए।
विज्ञापन

जीत पर पीएम मोदी गदगद, दी बधाई

मुनीर ने 37 गेंदों की अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। ओपनर मुहम्मद जमील ने 15 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 24 रन बनाए। भारत के केतन पटेल ने 29 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। जफर इकबाल ने 33 रन देकर दो विकेट झटके। मैन ऑफ द सीरीज पाकिस्तान के बदर मुनीर रहे जिन्होंने टूर्नामेंट के इस संस्करण में कुल 570 रन बनाए। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने भारतीय टीम को खिताब जीतने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘बेहद खुशी हुई कि भारत ने बंगलूरू में टी-20 विश्वकप जीत लिया। टीम को बहुत बहुत बधाई। पूरा देश उनकी इस जीत पर गौरवान्वित है।’

गोयल ने अपने बधाई संदेश में कहा, ‘रियो पैरालंपियन 2016 में पैरा एथलीटों के शानदार प्रदर्शन के बाद, भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने देश के खेलों के इतिहास में एक और अध्याय जोड़ दिया। भारतीय टीम को दृष्टिबाधित टी-20 विश्वकप जीतने पर बधाई। यह जीत खास इसलिए भी खास है क्योंकि मेहमान टीम इस वर्ष फाइनल की हार से पहले तक अपराजेय चल रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें