चिन्मय सुतार (104*) के शतक और शुभम शर्मा (65*) की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने एसीसी एमर्जिंग टीम्स कप में हांगकांग को 120 रन से हरा दिया।
इसके साथ ही भारत इस टूर्नामेंट के सेणीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब सेमीफाइनल में बुधवार को भारत का मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।
ओपनर बीआर शरत ने भी 90 गेंदों पर 90 रन की पारी खेली जिससे भारत ने पांच विकेट पर 322 रन बनाए। इसके बाद शुभम (4/32) ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया हांगकांग को 47.3 ओवर में 202 रन पर ढेर कर दिया। हांगकांग के लिए शाहिद वसीफ ने 68 रन बनाए।