फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Hazare Trophy: आईपीएल 2025 से पहले रिंकू सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, उत्तर प्रदेश टीम के कप्तान बने

Fri, 20 Dec 2024 10:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिंकू पहली बार राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में सीनियर टीम की कमान संभालेंगे। वह भुवनेश्वर कुमार की जगह लेंगे जिन्होंने हाल में समाप्त हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की कप्तानी की थी।
विज्ञापन
रिंकू सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को आईपीएल 2025 से पहले बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। रिंकू को शनिवार से शुरू हो रहे घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। रिंकू पहली बार राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में सीनियर टीम की कमान संभालेंगे। वह भुवनेश्वर कुमार की जगह लेंगे जिन्होंने हाल में समाप्त हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की कप्तानी की थी।
विज्ञापन
Trending Videos

रिंकू ने इस साल यूपीटी20 लीग में मेरठ मेवरिक्स की कप्तानी की थी और उनके नेतृत्व में टीम ने इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था। रिंकू ने यूपीटी20 टूर्नामेंट में नौ मैचों में 210 रन बनाए थे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 161.54 का रहा था। रिंकू पिछले कुछ समय से भारतीय टी20 टीम का हिस्सा हैं और उनकी नजरें विजय हजारे ट्रॉफी से वनडे टीम में जगह बनाने की होगी। 

केकेआर के कप्तान बनने की दौड़ में शामिल हैं रिंकू?
रिंकू को ऐसे वक्त यूपी टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जब उनकी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) भी कप्तान की तलाश कर रही है। रिंकू 2018 से केकेआर का हिस्सा हैं और फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी से पहले उन्हें रिटेन किया था। रिंकू हालांकि, केकेआर की कप्तानी के बारे में नहीं सोच रहे हैं। रिंकू ने कहा, यूपीटी20 लीग में मेरठ मेवरिक्स की अगुआई करना मेरे लिए बहुत बड़ा मौका था और मुझे खुशी है कि मैं अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाने में सफल रहा। मैंने वास्तव में कप्तानी का पूरा आनंद लिया क्योंकि इससे मुझे कई नई चीजज सीखने को मिली।
विज्ञापन

केकेआर ने रिंकू के अलावा सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती और रमनदीप सिंह को रिटेन किया था। रिंकू ने अभी तक लिस्ट ए के 52 मैच में 1899 रन बनाए हैं। उत्तर प्रदेश विजय हजारे ट्रॉफी में अपना पहला मैच 21 दिसंबर को जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेलेगा। कप्तान के तौर पर रिंकू के सामने यूपी को 2015-16 में विजय हजारे ट्रॉफी में मिली सफलता को दोहराने की चुनौती होगी। रिंकू अगर इस टूर्नामेंट में अपने नेतृत्व का लौहा मनवाने में सफल रहे तो आगे जाकर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें