फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: 'भारत की बी या सी टीम पाकिस्तान को हरा देगी', गावस्कर के बयान पर भड़के गिलेस्पी, बोले- यह बकवास है

Fri, 07 Mar 2025 06:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

गिलेस्पी गावस्कर के बयान से सहमत नहीं दिखे। उन्होंने गावस्कर के विश्लेषण को पूरी तरह बकवास करार दिया और कहा कि पाकिस्तान टीम में सही खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए समय दें।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : ANI/Gillespie Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान में क्रिकेट का पतन हुआ है। टीम एक के बाद एक कई आईसीसी टूर्नामेंट में पहले दौर से ही बाहर हो चुकी है। चाहे वह 2023 वनडे विश्व कप हो या 2024 टी20 विश्व कप या फिर 2025 चैंपियंस ट्रॉफी टीम का खराब प्रदर्शन चर्चा का विषय रहा है। इसको लेकर दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक और क्रिकेट पंडित अपनी राय रख रहे हैं। इसी कड़ी में भारत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने भी बयान दिया था और कहा था कि भारत की बी या सी टीम भी पाकिस्तान को हरा सकती है।
विज्ञापन


उनका यह बयान पाकिस्तान के पूर्व कोच और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी को पसंद नहीं आया। उन्होंने गावस्कर के बयान को बकवास करार दिया है। गिलेस्पी फिलहाल दोहरा दर्द झेल रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कोच पद से हटा दिया था। चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया दोनों को हराकर बाहर कर दिया था।

गिलेस्पी ने गावस्कर के बयान को बकवास बताया
गिलेस्पी गावस्कर के बयान से सहमत नहीं दिखे। उन्होंने गावस्कर के विश्लेषण को पूरी तरह बकवास करार दिया और कहा कि पाकिस्तान टीम में सही खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए समय दें। उन्होंने कहा- मैं इससे सहमत नहीं हूं। मैंने सुनील गावस्कर की कुछ टिप्पणियों को देखा कि भारतीय बी टीम या भारतीय सी टीम पाकिस्तान की शीर्ष टीम को हरा देगी। यह बकवास है। बिल्कुल बकवास। अगर पाकिस्तान सही खिलाड़ियों को चुनता है और उन्हें प्रदर्शन करके जमने का और खेल को सीखने और विकसित करने का समय देता है, तो वे किसी को भी हरा सकते हैं। मुझे इसको लेकर कोई संदेह नहीं है।'
विज्ञापन

गावस्कर ने दिया था यह बयान
गावस्कर ने कहा था कि उन्हें यकीन है कि भारत की बी या सी टीम पाकिस्तान को आसानी से हरा देगी। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत की बी टीम निश्चित तौर पर पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दे सकती है। सी टीम के लिए मैं इतने यकीन से नहीं कह सकता। लेकिन पाकिस्तान को उसकी मौजूदा फॉर्म में भारत की बी टीम को हराना बहुत मुश्किल होगा।' पाकिस्तान क्रिकेट टीम हाल के वर्षों में कई बदलाव से गुजरी है। कप्तानी, चयन पैनल और यहां तक कि बोर्ड के अध्यक्ष से लेकर कई बदलाव हुए हैं। अब पाकिस्तान के अपनी मेजबानी में टूर्नामेंट से बाहर होने पर कई और बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसी कड़ी में पहला कदम रिजवान और बाबर को टी20 टीम से बाहर कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें