फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर आई करुण नायर की प्रतिक्रिया, बोले - सपने देखते रहना चाहिए

Tue, 21 Jan 2025 12:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नायर अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहे थे। अगले महीने होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नायर के नाम की चर्चा भी हुई थी, लेकिन बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद उन्हें नहीं चुना गया।
विज्ञापन
करुण नायर - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और विदर्भ के बल्लेबाज करुण नायर ने स्वीकार किया कि विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम में लौटने का सपना देखा था। हाल ही में संपन्न हुए इस टूर्नामेंट में नायर का बल्ला जमकर चला था और वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने आठ पारियों में 389.50 के औसत और 124.04 के स्ट्राइक रेट से 779 रन बनाए थे जिसमें पांच शतक शामिल हैं। 
विज्ञापन


\\

नायर अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहे थे। अगले महीने होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नायर के नाम की चर्चा भी हुई थी, लेकिन बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद उन्हें नहीं चुना गया। हाल ही में इस 33 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा था कि उनमें अभी भी भारतीय टीम में वापसी की भूख बाकी है और वह लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे। 

नायर ने कहा, जाहिर है कि भारतीय टीम में वापसी की संभावना दिमाग में रहती है। अगर आप देश के लिए खेलना चाहते हैं तो सपने देखते रहने होंगे। यह सब सोच आपकी दिमाग में होती है जो आपको प्रेरित करती रहती है। 

नायर को लेकर चयनकर्ताओं के बीच हुई थी चर्चा 
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का एलान करते वक्त मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा था कि चयनकर्ताओं ने नायर के प्रदर्शन पर चर्चा की थी, लेकिन कहा था कि इस वक्त उनकी टीम में जगह नहीं बन पाई। हालांकि, उन्होंने कहा था कि टूर्नामेंट के दौरान अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो नायर को बैकअप के विकल्प पर रखा जा सकता है। 

अगरकर ने कहा था, वो अच्छा प्रदर्शन था और जिसका प्रदर्शन 700 रन से अधिक हो, उसके बारे में हमने चर्चा की थी। इस वक्त टीम में उनके लिए जगह बनाना कठिन है। जिन लोगों को हमने चुना है उन सभी का औसत देखें। दुर्भाग्य से आप सभी को 15 सदस्यीय टीम में फिट नहीं कर सकते, लेकिन ऐसे प्रदर्शन से आप नोटिस में आ जाते हो। 
विज्ञापन

नायर का अंतरराष्ट्रीय करियर 
नायर ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और अपने तीसरे ही टेस्ट में तिहरा शतक जड़कर रिकॉर्ड बनाया था। नायर वीरेंद्र सहवाग के बाद भारत के दूसरे बल्लेबाज थे जिसने ऐसा किया था। हालांकि, अगले तीन मैचों में उनकी लय गड़बड़ा गई और 2018 में इंग्लैंड दौरे के बाद वह भारतीय टीम से बाहर हो गए। नायर ने अपने करियर में छह टेस्ट मैच खेले हैं और 62.33 के औसत से 374 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने दो वनडे मैच भी खेले हैं और 23 के औसत से 46 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें