भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी साथ खेलते दिख सकते हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान की टीमें भले ही आपस में टी20 सीरीज न खेल रही हों, लेकिन दोनों टीमों के खिलाड़ी साथ खेलते दिख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एशिया और अफ्रीका की टीम के बीच मैच में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे देशों के खिलाड़ी एक ही टीम में नजर आ सकते हैं। यह मैच अगले साल जून-जुलाई के महीने में हो सकता है।
इससे पहले भी एशिया और अफ्रीका की टीम के बीच मैच हो चुके हैं। उस समय शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ी एक ही टीम के लिए खेले थे। 2005 से 2007 के बीच में भी अफ्रीका-एशिया के मैच में धोनी और मोहम्मद यूसुफ साथ खेल चुके हैं।
- एशियाई टीम में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ी होते हैं।
- अफ्रीकी टीम में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या के खिलाड़ी खेलते हैं।