फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमा रावत का रिकॉर्ड प्रदर्शन: महिला टी20 क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया, खेली आतिशी पारी; उत्तराखंड जीता

Tue, 03 Nov 2026 04:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

  • सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के दौरान भारतीय ऑलराउंडर प्रेमा रावत ने ऐतिहासिक पारी खेली।
  • उत्तराखंड के लिए खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ प्रेमा ने महिला टी20 क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया।
  • प्रेमा ने इस मैच में महज 14 गेंदों पर पचासा पूरा किया।
विज्ञापन
प्रेमा रावत - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ऑलराउंडर प्रेमा रावत ने सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के मैच में मंगलवार को 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 50 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। उत्तराखंड की इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 357 रहा। उनकी इस पारी के दम पर उत्तराखंड ने हैदराबाद को 89 रन से हराया।
विज्ञापन


महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसके नाम है रिकॉर्ड 
महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना के नाम है, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। इंग्लैंड की मैरी केली और ऑस्ट्रेलिया की लौरा हैरिस ने भी घरेलू क्रिकेट में 15 गेंदों में अर्धशतक बनाए हैं।

रावत की नाबाद 50 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत उत्तराखंड ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 187 रन बनाए। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम आठ विकेट पर 98 रन ही बना सकी। प्रेमा रावत ने गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें