फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: शानदार पारी खेलने के बाद बल्लेबाजी को लेकर हार्दिक ने दिया बयान, बीसीसीआई ने साझा किया वीडियो

Sat, 01 Feb 2025 04:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

हार्दिक बल्ले से योगदान देकर काफी खुश हैं और उनका कहना है कि जब भी वह बड़ा स्कोर बनाकर भारत की जीत में योगदान देते हैं तो उनके लिए यह अहसास काफी सुखद होता है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पुणे में इंग्लैंड में खिलाफ खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था और 53 रनों की पारी खेली थी। हार्दिक इस सीरीज में गेंदबाजी में भी भूमिका निभा रहे हैं और दूसरे विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के तौर पर गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन चौथे मैच में उन्होंने बल्ले से भी दम दिखाया। हार्दिक ने कहा कि वह बल्लेबाजी की सफलता को अपने दिल के करीब रखते हैं।
विज्ञापन

हार्दिक ने बल्लेबाजी में दिखाया था कमाल
हार्दिक बल्ले से योगदान देकर काफी खुश हैं और उनका कहना है कि जब भी वह बड़ा स्कोर बनाकर भारत की जीत में योगदान देते हैं तो उनके लिए यह अहसास काफी सुखद होता है। भारत ने यह मुकाबला 15 रनों से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पांड्या अपनी बल्लेबाजी को लेकर बात कर रहे हैं। 

हार्दिक ने कहा, बल्लेबाजी मेरी पहली पसंद है या मेरे दिल के अधिक करीब है। यह मेरे लिए काफी संतुष्ट करने वाला दिन रहा। इस तरह का योगदान सोने से पहले मुझे एक अद्भुत एहसास देता है और उसके बाद मुझे हमेशा अच्छी नींद आती है।’’

हार्दिक ने पिछले साल वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप में अपनी गेंदबाजी से कमाल करते हुए भारत को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि क्रिकेट उनके लिए जीवन जीने का एक तरीका है और वह बाकी सभी चीजों पर इसे प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा, मैं इस खेल को बहुत ज्यादा पसंद करता हूं। यह मेरा जीवन रहा है, यह मेरी प्राथमिकता रही है, यह मेरा पहला प्यार रहा है। खेल ज्यादा इंतजार नहीं करता है, इसमें आपको मेहनत का फल मिलता है। खेल ने मुझे इतना प्यार दिया है कि मुझे हमेशा ऐसा लगता है कि मुझे खेल के प्रति बहुत ईमानदार और बहुत वफादार बनना होगा।

विज्ञापन

प्रशंसकों के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं हार्दिक
हार्दिक ने कहा कि उनके प्रशंसक उनकी सबसे बड़ी संपत्ति है और वह उन्हें यथासंभव खुशी देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मैं हमेशा ऐसा व्यक्ति रहा हूं जो प्रशंसकों के लिए खेलता है। प्रशंसकों की मौजूदगी और उनके नारे से इससे मुझे अतिरिक्त प्रेरणा मिलती है। मैं वास्तव में उनके लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। टी20 विश्व कप के बाद बहुत सी चीजें बदल गई हैं। मुझे वास्तव में दर्शकों का मनोरंजन करना और यह सुनिश्चित करना पसंद है कि उन्होंने जो भी पैसा खर्च किया है वह सार्थक हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें