फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U-19 विश्व कप: भारत ने जापान को 41 रन पर किया ऑलआउट, आधी टीम तो खाता भी नहीं खोल पाई

Tue, 21 Jan 2020 04:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम जापान - फोटो : बीसीसीआई
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका में जारी U-19 विश्व कप के अपने दूसरे मैच में टीम इंडिया ने कमाल कर दिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला मैच खेल रही जापानी टीम को भारतीय नौजवानों ने महज 41 रन पर समेट दिया। यह अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के 32 साल के इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरा न्यूनतम स्कोर था। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेते हुए भारतीय कप्तान प्रियम गर्ग के लड़ाकों ने जापानी पारी 22.5 ओवर्स में ही रोक दी। जापान का कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया। पांच बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल पाए। दिलचस्प बात है कि इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने 12 वाइड के साथ 19 रन (Lb 7, W12) अतिरिक्त दिए। जवाब में टीम इंडिया ने महज 4.5 ओवर्स में ही पूरे 10 विकेट से मैच भी जीत लिया। स्पिनर रवि बिश्नोई ने आठ ओवर्स में पांच रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए।

विज्ञापन

22 रन पर ऑलआउट हुई थी स्कॉटलैंड

अंडर-19 विश्व कप न्यूनतम स्कोर - फोटो : Cricinfo
अंडर-19 विश्व कप में न्यूनतम टोटल का शर्मनाक रिकॉर्ड स्कॉटलैंड के नाम है। 2004 में बांग्लादेश में हुए इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने 22.3 ओवर्स में स्कॉटलैंड की पारी को समेटा था। इसके पहले 2002 में दक्षिण अफ्रीका ने भी कनाडा को 41 रन पर ही रोका था। न्यूजीलैंड की सरजमीं पर हुए उस विश्व कप के फाइनल में प्रोटियाज टीम को ऑस्ट्रेलिया ने पटका था। अब 2020 में भारतीय टीम ने जापान को भी 41 रन पर ही ऑलआउट कर दिया।

भारत ने तोड़ा अपना छह साल पुराना रिकॉर्ड

विजय जोल - फोटो : ट्विटर
इसके पहले भारतीय गेंदबाजों ने इतना शानदार प्रदर्शन 2014 विश्व कप में किया था। भारत को उस टूर्नामेंट में ग्रुप-ए में तब दो बार के चैंपियन पाकिस्तान, स्कॉटलैंड और पापुआ न्यू गिनी के साथ रखा गया था। टीम की कमान बल्लेबाज विजय जोल संभाल रहे थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तब टीम इंडिया ने 301/6 रन बनाए थे। जवाब में पूरी पापुआ न्यू गिनी की टीम 56 रन पर ही बिखर गई थी और भारत को 245 रन की विशाल जीत मिली थी।

भारत का जीत से आगाज

भारतीय अंडर-19 टीम - फोटो : सोशल मीडिया
मौजूदा विश्व कप में भारतीय अंडर-19 टीम ने अपने अभियान का आगाज श्रीलंका के खिलाफ किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंकाई अंडर-19 टीम 207 रन पर ही सिमट गई थी। सिद्धेश वीर को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया था। दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे इस विश्व कप में कुल मिलाकर 16 देश भाग ले रहे हैं। इनमें भारत और पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज जिम्बाब्वे, संयुक्त अरब अमीरात, अफगानिस्तान, नाइजीरिया, कनाडा, स्कॉटलैंड और पहली बार शामिल हुई जापान है।
विज्ञापन

तीन बार की चैंपियन है भारत

U 19 विश्व कप जीतने के बाद विराट - फोटो : ट्विटर
इससे पहले भारत ने साल 2000 में मोहम्मद कैफ, साल 2008 में विराट कोहली और साल 2012 में उन्मुक्त चंद की कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीता था। अंडर-19 विश्व क्रिकेट टूर्नामेंट के महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसी माध्यम से भारत को वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, उन्मुक्त चंद, विराट कोहली, मोहम्मद कैफ, शिखर धवन, सुरेश रैना, चेतेश्वर पुजारा, संजू सैमसन जैसे बेहतरीन खिलाड़ी मिल चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें