फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिराज के दम पर भारत ए की शानदार जीत, द. अफ्रीका ए को पारी व 30 रन से हराया

Tue, 07 Aug 2018 07:18 PM IST
भाषा, बेंगलुरु
विज्ञापन
भारत ए बनाम दक्षिण अफ्रीका ए
विज्ञापन

रूडी सेकेंड और शॉन वान बर्ग की जुझारूपूर्ण पारियों के बावजूद भारत ए ने मंगलवार को पहले चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ए को पारी और 30 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में शुरुआती बढ़त हासिल की। 

विज्ञापन


पहली पारी में 338 रन से पिछड़ने और फिर मोहम्मद सिराज (73 रन देकर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी से शीर्ष क्रम लड़खड़ाने के कारण दक्षिण अफ्रीकी टीम पर बड़े अंतर से हार का खतरा मंडरा रहा था लेकिन आज खेल के चौथे दिन उसके बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी की लेकिन उसकी मैच ड्रा कराने की कोशिशें आखिर में नाकाम रही और पूरी टीम दिन के आखिरी सत्र में 308 रन पर आउट हो गयी। 

दक्षिण अफ्रीका ए ने दूसरी पारी सुबह चार विकेट पर 99 रन से आगे शुरू की। इसके बाद कल के अविजित बल्लेबाज जुबैर हमजा (63), सेकेंड (94) और वॉन बर्ग (50) ने अर्धशतक जमाये। हमजा दिन के नौवें ओवर में आउट हो गये थे लेकिन इसके बाद सेकेंड और वॉन बर्ग ने अगले 50 ओवर तक कोई झटका नहीं लगने दिया जिससे मैच के ड्रा होने की संभावना बन गयी।
विज्ञापन


रजनीश गुरबाणी (45 रन देकर दो) ने 99वें ओवर में वॉन बर्ग की एकाग्रता भंग करके सेकेंड के साथ उनकी पांचवें विकेट के लिये 119 रन की साझेदारी तोड़ी। निचले क्रम के बल्लेबाजों में से डेन पीट (37 गेंदों पर आठ) और मालुसी सिबोतो (50 गेंदों पर नाबाद सात) ने भी क्रीज पर पर्याप्त समय बिताया। इस युजवेंद्र चहल ने सेकेंड को पगबाधा आउट करके उन्हें शतक पूरा करने से रोका। सेकेंड ने 214 गेंदें खेली और 15 चौके लगाये। 

अक्षर पटेल ने ब्यूरॉन हेंड्रिक्स (दस) के संघर्ष पर विराम लगाया जबकि सिराज ने दिन के अंतिम क्षणों में डुआने ओलिवर को विकेट के पीछे कैच कराकर अपना पांचवां विकेट लेने के साथ ही भारत को जीत दिलायी। दूसरा मैच दस अगस्त से खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें