फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया ए ने 4-1 से जीती वन-डे सीरीज, पांचवें मैच में दक्षिण अफ्रीका ए को 36 रन से हराया

Sat, 07 Sep 2019 12:30 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिखर धवन - फोटो : social media
विज्ञापन

संजू सैमसन (91) और शिखर धवन (51) की शानदार अर्धशतकीय पारी व शार्दुल ठाकुर (9/3) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंडिया ए ने पांचवें वनडे में दक्षिण अफ्रीका ए को 36 रन से हराकर 5 मैचों की वनडे सीरीज 4-1 से जीत ली।

विज्ञापन


इंडिया ए के 205 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की ए टीम 168 रन ही बना सकी। प्रोटियाज की तरफ से रीजा हेंड्रिक्स ने 59 रन और काइल वेरेयने ने 44 रन बनाए।

बता दें कि आउटफील्ड गीला होने के कारण यह मैच देरी से शुरू हुआ। जिसके चलते ओवरों में कटौती की गई और मैच 20-20 ओवरों का खेला गया। इंडिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 204 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि धवन और सैमसन के बीच दूसरे विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी हुई। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से हेंड्रिक्स और लिंडे ने दो-दो विकेट चटकाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें