भारत-ए और पाकिस्तान-ए की टीमें बुधवार को एसीसी पुरुष इमर्जिंग कप वनडे में आमने-सामने होंगी। भारत पिछले पांच मैचों से विजय रथ पर सवार है और वह पाकिस्तान को हराकर अपने विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगा। भारत-ए की कप्तानी अंडर-19 विश्वकप विजेता कप्तान यश ढुल कर रहे हैं जो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह इस टूर्नामेंट में शतक भी जड़ चुके हैं। उनके अलावा बल्लेबाजों में साई सुदर्शन और अभिषेक शर्मा ने पिछले मैच में नेपाल के खिलाफ अर्धशतक लगाए थे और वे अपनी लय को कायम रखना चाहेंगे। रियान पराग, निशांत, हर्षित राणा भी अच्छा करने की कोशिश करेंगे।
वहीं, पाकिस्तान की टीम को पिछले दो मैचों में जीत मिली है और वह भारत को हराकर जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। टीम के कप्तान हैरिस, कामरान गुलाम, फरहान, आयुब ने पिछले मैच में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ अर्धशतक लगाए थे। तो ऑफ स्पिनर कासिम अकरम ने पिछले मैच में 26 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए थे।
भारतीय ए टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
हम आपको मैच मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच इमर्जिंग एशिया कप का मैच कब होगा?
दोनों टीमों के बीच यह मैच बुधवार (19 जुलाई) को खेला जाएगा।
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच इमर्जिंग एशिया कप का मैच कहां खेला जाएगा?
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
यश ढुल
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच इमर्जिंग एशिया कप का मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा।
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच इमर्जिंग एशिया कप का मैच कहां देख सकते हैं?
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए वनडे मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर होगा। वहीं, ऑनलाइन आप यह मैच को फैनकोड (Fancode) एप और वेब साइट पर देख सकते हैं। इस मैच से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।