फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए: ऋषभ पंत का तीसरे अनौपचारिक टेस्ट में खेलना मुश्किल, बुमराह और जडेजा टीम से जुड़े

Thu, 05 Nov 2026 10:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिंकन

सार

भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच शनिवार से तीसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच खेला जाना है। इससे पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का इस मैच में भी खेलना मुश्किल है। वहीं, बुमराह और जडेजा टीम से जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ लिंकन में शनिवार से शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम भारत ए मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का खेलना मुश्किल है। वह साइड स्ट्रेन से उबर रहे हैं और फिलहाल बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। पंत के 19 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता पर संदेह के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

तिलक भारत ए टीम से जुड़े 
टेस्ट विशेषज्ञों में जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा टेस्ट सीरीज की तैयारी के सिलसिले में इस मुकाबले में खेलते नजर आएंगे। पंत के विकल्प के रूप में टी20 उपकप्तान तिलक वर्मा लिंकन में भारत ए टीम से जुड़ चुके हैं। बुमराह ने न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद से दो दिनों तक टीम के साथ अभ्यास किया है, जबकि जडेजा सौराष्ट्र के लिए दो रणजी ट्रॉफी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन के बाद इस सीरीज में उतरे हैं, जहां उन्होंने कुल सात विकेट लेने के अलावा एक शतक भी जड़ा था।

ध्रुव जुरेल इस भारत ए टीम की कप्तानी जारी रखेंगे, जिसमें सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी शामिल हैं, जो बुधवार तक भारत की वनडे टीम का हिस्सा थे। यदि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पंत समय पर फिट नहीं हो पाते हैं, तो जुरेल के ही विकेटकीपिंग संभालने की पूरी संभावना है। दूसरी ओर, प्रसिद्ध कृष्णा भी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बाद मैच फिटनेस हासिल करने के लिए इस ए मुकाबले में खेलते नजर आ सकते हैं। प्रसिद्ध को सभी प्रारूपों में खेलने की मंजूरी मिल गई थी, लेकिन टेस्ट मैचों के मद्देनजर उन्हें तुरंत वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया। उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को वनडे टीम में जगह मिली है, जो अन्यथा तीसरे भारत ए मुकाबले में खेलते नजर आते।

वनडे टीम में शामिल सिराज 
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, ऑकलैंड में खेले गए सीरीज के पहले वनडे से चूकने के बाद मोहम्मद सिराज शनिवार के मुकाबले से पहले वेलिंगटन में वनडे टीम से जुड़ चुके हैं। सिराज को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेले गए दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के बाद आराम दिया गया था, जहां उन्होंने एकमात्र गेंदबाजी पारी में 35 ओवर फेंकते हुए 4 विकेट चटकाए थे। गिल टेस्ट की तैयारी के लिए हेमिल्टन में होने वाले तीसरे वनडे के बाद वनडे टीम छोड़कर चले जाएंगे।
विज्ञापन

भारत के लिए अहम है टेस्ट सीरीज 
वर्ष 2020 के कोविड-19 महामारी से ठीक पहले हुए दौरे के बाद यह भारत का न्यूजीलैंड में पहला टेस्ट दौरा है। पिछले दौरे पर भारत को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। मौजूदा सीरीज के लिए चुनी गई टीम में उस दौरे से केवल गिल, बुमराह, पंत और जडेजा ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस बार भी टीम का हिस्सा हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपनी स्थिति को मजबूत रखने के लिए भारत के पास बहुत कम गुंजाइश बची है और जून 2027 में होने वाले फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए टीम को आदर्श रूप से ये दोनों मैच जीतने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें