फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत 'ए' बनाम न्यूजीलैंड 'ए': तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म, यहां देखें मैच का पूरा हाल

Sat, 01 Dec 2018 04:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत 'ए' के 323 के जवाब में न्यूजीलैंड 'ए' ने व्हांगरेई में खेले जा रहे तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप्स तक 121/3 का स्कोर बना लिया है। भारत ने शनिवार को पहली पारी के आखिरी 6 विकेट महज 49 रन में गँवा दिए। न्यूजीलैंड 'ए' के डग ब्रेसवेल ने पहली पारी में पांच विकेट लिए।

विज्ञापन


पहले दिन के स्कोर 248/4 से आगे खेलते हुए भारतीय टीम 89 ओवर में 323 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। शुक्रवार के नाबाद बल्लेबाज विजय शंकर 71 और शुभमन गिल 62 रन बनाकर आउट हुए। 

श्रीकर भरत ने 47 रन की अहम पारी खेली। इस तरह टीम का स्कोर 320 के पार पहुंचा। मगर अंतिम चार बल्लेबाज मिलकर सिर्फ एक रन बना सके। मेजबानों की तरफ से डग ब्रेसवेल के अलावा लोकी फर्ग्युसन ने चार और ब्लेयर टिकनर ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड 'ए' ने दूसरे दिन 52 ओवर बल्लेबाजी की और तीन विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। मेजबान टीम अभी भी भारतीय टीम के पहले पारी से 202 रन पीछे है। न्यूजीलैंड 'ए' के टिम साइफर्ट ने अर्धशतकीय पारी खेली और 55 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ रचिन रविंद्र पांच रन बनाकर नाबाद हैं। 

जॉर्ज वर्कर 8, कप्तान विल यंग 17 और ग्लेन फिलिप्स 27 रन बनाकर आउट हुए। भारत ए की तरफ से मोहम्मद सिराज ने दो और कृष्णप्पा गौतम ने एक विकेट लिया है। बताते चलें कि दोनों टीमों के बीच इससे पहले खेले गए सीरीज के दो मैच ड्रॉ रहे थे और इस तरह से यह मैच सीरीज के हिसाब से निर्णायक है।
विज्ञापन


टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज भी खेली जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें