फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND A vs ENG Lions: इंग्लैंड लायंस और भारत ए के बीच मैच ड्रॉ रहा, भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन

Mon, 02 Jun 2025 09:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैंटरबरी

सार

भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इंग्लैंड लायंस ने इस मैच में बढ़त हासिल कर ली थी। हालांकि, भारत ए के लिए दूसरी पारी में भी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच चौथे और अंतिम दिन ड्रॉ पर समाप्त हुआ। भारत ने करुण नायर के दोहरे शतक की मदद से पहली पारी में 557 रन बनाए थे, लेकिन टॉम हेन्स, डेन मोसले और मैक्स होल्डन के शतकों की मदद से इंग्लैंड लायंस ने पहली पारी में 587 रन बनाकर 30 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 241 रन बनाए।
विज्ञापन

यशस्वी-ईश्वरन की साझेदारी
इस मुकाबले की दोनों पारियों में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरी पारी में भारत के लिए शीर्ष क्रम के चारों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। पहली पारी में सस्ते पर आउट हुए यशस्वी जायसवाल और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने पहले विकेट के लिए 123 रन जोड़े। रेहान अहमद ने यशस्वी को आउट कर भारत ए को पहला झटका दिया जो 60 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए।

यशस्वी के आउट होने के कुछ देर बाद रेहान ने ईश्वरन को अपना शिकार बनाया जो 87 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 68 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिर विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और नीतीश कुमार रेड्डी ने कमान संभाली और इंग्लैंड लायंस के गेंदबाजों को सफलता हासिल नहीं करने दी। ये दोनों बल्लेबाज भी अर्धशतक लगाने में सफल रहे। जुरेल 53 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 53 रन और नीतीश 47 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड लायंस के लिए दोनों विकेट रेहान अहमद ने लिए।

बढ़त लेने में सफल रहा इंग्लैंड लायंस
इससे पहले, टॉम हेन्स, डेन मोसले और मैक्स होल्डन के शतकों की मदद से इंग्लैंड लायंस ने चौथे दिन पहली पारी में बढ़त हासिल की। भारत ए ने पहली पारी में विशाल स्कोर बनाया था, लेकिन इंग्लैंड लायंस की बल्लेबाजी शानदार रही और वह मामूली बढ़त हासिल करने में सफल रही। भारत ए की ओर से मुकेश कुमार ने शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट झटके। उनके अलावा शार्दुल ठाकुर को दो विकेट मिले, जबकि अंशुल कंबोज, हर्षित राणा, हर्ष दुबे, नीतीश रेड्डी और करुण नायर को एक-एक विकेट मिले। 
विज्ञापन

भारत ए के विशाल स्कोर के जवाब में इंग्लैंड लायंस के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ए के गेंदबाज विकेट लेने के लिए संघर्ष करते नजर आए। इंग्लैंड लायंस की ओर से हेन्स ने सबसे ज्यादा 171 रन बनाए, जबकि मोसले ने 113 रन और होल्डन ने 101 रनों की पारियां खेली। इन तीनों के अलावा एमिलो गे ने 46, जमां अख्तर ने 41, एडी जैक ने 25 और मैक्नी ने 16 रन बनाए, जबकि अजीत डाले 27 रन बनाकर नाबाद रहे। मैच का आज आखिरी दिन था और इस बात की संभावना अधिक थी कि मुकाबला ड्रॉ रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें