भारत ए के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और मनीष पांडे के बल्ले की चमक के बावजूद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल नहीं हुई। भारतीय गेंदबाजों ने जलवा जरुर दिखाया। लेकिन आखिर में नहीं वे चले। मनीष पांडे और मयंक की धैर्यपूर्वक पारी की बदौलत भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 259 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 9 गेंद और 3 विकेट रहते जीत हासिल कर ली।
भारत के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत धमाकेदार रही। बीच में
भारतीय गेंदबाजों ने कमाल दिखाया और मैच को ऑस्ट्रेलिया से खींचने की कोशिश
की। लेकिन एडम जम्पा (54) की फिफ्टी ने भारत को जीत से रोक लिया। भारतीय टीम
की ओर से करन शर्मा को सर्वाधिक तीन विकेट मिले। जबकि संदीप शर्मा, रिषी
धवन, अक्षर पटेल और करुण नायर सभी को एक-एक सफलता मिली।
रविवार को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ शतक लगाने के बाद मयंक अग्रवाल की शानदार फार्म सोमवार को भी जारी रही। मनीष पांडे और मयंक दोनों ने फिफ्टी जमाई।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में शर्मनाक हार के दाग मिटाने के लिए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद रविवार की तरह इस मुकाबले में अपनी धाक नहीं दिखा पाए और महज 5 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन दूसरी छोर पर क्रीज पर टिके अग्रवाल ने फिफ्टी पूरी की।
हालांकि उनके बाद के बल्लेबाज मैदान में ज्यादा देर नहीं टिक पाए। करुण नायर ने 32 रनों का योगदान दिया जबकि केदार जाधव पहली ही गेंद पर आउट हुए।