फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ पर बनी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच चेन्नई में खेला गया पहला चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट मैच शनिवार को ड्रॉ समाप्त हुआ। भारत की ओर से जीत के लिए रखे गए 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ए टीम ने चार विकेट पर 160 रन बनाए। पहली पारी में 301 रन बनाने वाली भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 206 पर बनाकर घोषित की।
विज्ञापन


भारत को पहली पारी में 33 रनों की बढ़त प्राप्त थी। मेजबान टीम ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर तीन विकेट पर 121 रन बनाए थे। कल के नाबाद लौटे बल्लेबाज करुण नायर (4) और श्रेयस अय्यर (4) ने चौथे और अंतिम दिन के खेल की शुरुआत की।

नायर को 23 रन के निजी योग पर मार्कस स्टोइनिस ने बोल्ड किया। इसके बाद अय्यर भी 33 रन बनाकर चलते बने। उन्हें एंड्रयू फेकेट ने निक मैडिंसन के हाथों कैच कराया। विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा कुछ खास नहीं कर सके और उन्हें चार रन के निजी योग पर स्टोइनिस ने बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई।
विज्ञापन


पहली पारी में नाबाद 51 रनों की पारी खेलने वाले विजय शंकर दूसरी पारी में कुछ ज्यादा योगदान नहीं दे सके और वह 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें स्टीव ओ कीफ ने उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच कराया। अभिमन्यु मिथुन को चार रन के निजी योग पर ओ कीफ ने पीटर हैंड्सकॉम्प के हाथों लपकवाया। अमित मिश्रा 13 रन पर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया ए की ओर से दूसरी पारी में गुरिंदर संधू, कीफ और स्टोइनिस ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन

अमित मिश्रा ने भी दिखाया गेंदबाजी का जलवा

पहले प्रझान ओझा और अब अमित मिश्रा ने भी गेंदबाजी में अपना जलवा दिखाया। भारत ए के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ए के 135 रन के कुल योग पर तीन विकेट गिर चुके थे जिनमें कप्तान उस्मान ख्वाजा (12), हेड (50) और कैमरन बैंक्रोफ्ट (51) के विकेट शामिल थे।

हैंड्सकॉम्ब को प्रज्ञान ओझा ने विकेट कीपर नमन ओझा के हाथों कैच कराया। हैंड्सकॉम्ब खाता भी नहीं खोल सके। मैंडिंसन 36 रन और स्टोइनिस नौ रन पर नाबाद लौटे।

भारत की ओर से पहली पारी में तीन विकेट झटकने वाले अमित मिश्रा ने दूसरी पारी में में सर्वाधिक दो विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी में 268 रन बनाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें