फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia A vs India A warm up: उमेश-अश्विन का उम्दा प्रदर्शन, ग्रीन के शतक से ऑस्ट्रेलिया ए मजबूत

Mon, 07 Dec 2020 04:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
उमेश यादव - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अभ्यास मैच में उमेश यादव और आर अश्विन ने उम्दा प्रदर्शन करके पहले टेस्ट में भारतीय एकादश में चयन का अपना दावा पुख्ता कर लिया। वहीं, मेजबान ने दूसरे दिन कैमरन ग्रीन के नाबाद शतक से आठ विकेट पर 286 रन बना लिए। 

विज्ञापन



ऑस्ट्रेलिया के पास अब 39 रन की बढत है। भारत ए ने पहली पारी नौ विकेट पर 247 रन पर घोषित की थी। कप्तान अजिंक्य रहाणे 117 रन बनाकर नाबाद रहे। मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह का टेस्ट में खेलना तय है। तीसरे तेज गेंदबाज के स्थान के लिए दौड़ में शामिल उमेश ने 18 ओवर में 44 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं मोहम्मद सिराज ने 19 ओवर में 71 रन देकर दो विकेट चटकाए। 

उमेश ने सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की (एक) और जो बर्न्स (चार) को पवेलियन भेजा। अश्विन ने 19 ओवर में 58 रन देकर दो विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ए के लिए हरफनमौला ग्रीन ने शेफील्ड शील्ड का अपना फॉर्म जारी रखते हुए 173 गेंद में 10 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 114 रन बनाए। उन्होंने राष्ट्रीय कप्तान टिम पेन (44) के साथ छठे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। इससे पहले एक समय पर ऑस्ट्रेलिया ए के पांच विकेट 98 रन पर गिर गए थे। 
विज्ञापन


ग्रीन ने आठवें विकेट के लिये तेज गेंदबाज माइकल नासिर (33) के साथ 49 रन जोड़े। भारत ने नई गेंद से अच्छी शुरुआत की और उमेश ने आफ स्टम्प के बाहर जाती गेंद पर पुकोवस्की को प्वाइंट में शुभमन गिल के हाथों लपकवाया। बर्न्स ने विकेट के पीछे रिधिमान साहा को कैच थमाया। कप्तान ट्रेविस हेड (18) और मार्कस हैरिस (35) ने 55 रन की साझेदारी की । सिराज ने हेड को 21वें ओवर में आउट किया। वहीं, अश्विन ने हैरिस को स्लिप में रहाणे के हाथों लपकवाया। 

अश्विन ने 31वें ओवर में निक मेडिनसन (23) को भी पगबाधा आउट किया। इसके बाद ग्रीन और टिम पेन ऑस्ट्रेलिया ए को चाय तक पांच विकेट पर 186 रन तक ले गए। ब्रेक के बाद उमेश का एक बाउंसर पेन को हेलमेट पर लगा। इसके बाद एक रन और बनाकर पेन बैकवर्ड स्क्वेयर लेग में पृथ्वी शॉ को कैच देकर लौटे।

दूसरी ओर सिराज ने जेम्स पेटिन्सन (तीन) के रूप में दूसरा विकेट लिया। दूसरी स्लिप में 24 के स्कोर पर हनुमा विहारी से और 78 के स्कोर पर विकेटकीपर साहा से जीवनदान पाने वाले ग्रीन ने 81वें ओवर में चौके के साथ अपना शतक पूरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें