फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tri-Series: त्रिकोणीय सीरीज के लिए BCCI ने किया भारत ए और भारत बी टीम का एलान, वैभव-म्हात्रे को नहीं मिला मौका

Tue, 11 Nov 2025 06:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने 17 से 30 नवंबर तक बंगलूरू के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में खेली जाने वाली आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अंडर-19 त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए अंडर-19 और भारत बी अंडर-19 टीमों की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने 17 से 30 नवंबर तक बंगलूरू के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में खेली जाने वाली आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अंडर-19 त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए अंडर-19 और भारत बी अंडर-19 टीमों की घोषणा कर दी। विहान मल्होत्रा को भारत अंडर-19 ए टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि आरोन जॉर्ज भारत अंडर-19 बी टीम का नेतृत्व करेंगे। 
विज्ञापन

वैभव और आयुष को क्यों नहीं मिला मौका?
इस सीरीज में अफगानिस्तान अंडर-19 टीम भी भाग लेगी। इन टीमों में आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल नहीं किया गया है। बीसीसीआई ने बताया कि म्हात्रे  इस समय रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं जबकि सूर्यवंशी को हाल ही में एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में जगह मिली है।

भारत अंडर 19 ए टीम: विहान मल्होत्रा (कप्तान) (पीसीए), अभिज्ञान कुंडू (उपकप्तान और विकेटकीपर) (एमसीए), वाफी कच्छी (एचवाईडी सीए), वंश आचार्य (एससीए), विनीत वी.के (टीएनसीए), लक्ष्य रायचंदानी (सीएयू), ए. रापोल (विकेटकीपर) (एचवाईडी सीए), कनिष्क चौहान (एचएआर), खिलान ए पटेल (जीसीए), अनमोलजीत सिंह (पीसीए), मोहम्मद एनान (केसीए), हेनिल पटेल (जीसीए), आशुतोष महिदा (बीसीए), आदित्य रावत (सीएयू), मोहम्मद मलिक (एचवाईडी सीए)

भारत अंडर19 बी टीम: आरोन जॉर्ज (कप्तान) (एचवाईडी सीए), वेदांत त्रिवेदी (उपकप्तान) (जीसीए), युवराज गोहिल (एससीए), मौल्यराजसिंह चावड़ा (जीसीए), राहुल कुमार (पीसीए), हरवंश सिंह (विकेटकीपर) (एससीए), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर) (केएससीए), आर.एस. अंबरीश (टीएनसीए), बी.के. किशोर (टीएनसीए), नमन पुष्पक (एमसीए), हेमचुदेशन जे (टीएनसीए), उधव मोहन (डीडीसीए), ईशान सूद (पीसीए), डी दीपेश (टीएनसीए), रोहित कुमार दास (सीएबी)
विज्ञापन

U19 त्रिकोणीय सीरीज का कार्यक्रम

मैच तारीख समय मुकाबला जगह
पहला 17-नवंबर-2025 सुबह 9:30 बजे भारत U19 A बनाम भारत U19 B बीसीसीआई सीओई
दूसरा 19-नवंबर-2025 सुबह 9:30 बजे भारत U19 B बनाम अफगानिस्तान U19 बीसीसीआई सीओई
तीसरा 21-नवंबर-2025 सुबह 9:30 बजे भारत U19 A बनाम अफगानिस्तान U19 बीसीसीआई सीओई
चौथा 23-नवंबर-2025 सुबह 9:30 बजे भारत U19 A बनाम भारत U19 B बीसीसीआई सीओई
पांचवां 25-नवंबर-2025 सुबह 9:30 बजे भारत U19 B बनाम अफगानिस्तान U19 बीसीसीआई सीओई
छठा 27-नवंबर-2025 सुबह 9:30 बजे भारत U19 A बनाम अफगानिस्तान U19 बीसीसीआई सीओई
सातवां 30-नवंबर-2025 सुबह 9:30 बजे फाइनल मुकाबला बीसीसीआई सीओई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें