फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उथप्पा-उन्मुक्त की बेजोड़ पारी, भारत जीता

Tue, 10 Sep 2013 10:40 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे रॉबिन उथप्पा के धमाकेदार शतक और उन्मुक्त चंद की बेजोड़ पारी के दम पर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में हरा दिया है।
विज्ञापन


पहले मैच में न्यूजीलैंड ए को छह विकेट से हराने के साथ ही भारत ए ने तीन मैचों की गैर आधिकारिक वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ए की टीम 49.4 ओवर में 257 रन बनाकर आउट हो गई। मध्य क्रम के बल्लेबाज डेरेल मिचेल ने 51 रनों की सर्वाधिक पारी खेली।

जवाब में उथप्पा और चंद ने भारतीय टीम को बेजोड़ शुरुआत दिलाई और 30 ओवर में 178 रन जोड़ लिए। पिछले कई मैचों में असफल रहे चंद ने इस मैच में लाजवाब पारी खेली लेकिन मात्र छह रन से वह अपना शतक चूक गए।
विज्ञापन


चंद के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा। उन्होंने 88 गेंदों में नौ चौके और छह छक्कों के साथ 94 रनों की पारी खेली। दूसरे छोर पर टिके उथप्पा ने शानदार शतक जमाया, लेकिन शतक लगाने के बाद ही वह आउट हो गए। 114 गेंदों में उन्होंने आठ चौके और पांच छक्कों की मदद से 103 रन बनाए।
विज्ञापन


शानदार शुरुआत का फायदा भारतीय टीम को मिला और उसने 35 गेंद शेष रहते 44.1 ओवर में चार विकेट खोकर 261 रन बना लिए।

गेंदबाजी में भारत की ओर से धवल कुलकर्णी, राहुल शर्मा और अशोक मनेरिया ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। जबकि कीवी टीम के लिए एडम मिलने ने भी तीन विकेट झटके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें