फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया ‘ए’ ने इंग्लैंड इलेवन को हराया

Mon, 07 Jan 2013 12:02 AM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत दौरे पर पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने आई इंग्लैंड टीम को इंडिया ‘ए’ के खिलाफ अभ्यास मैच में 53 रन की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। खराब मौसम के कारण यह मैच 39-39 ओवर का खेला गया।
विज्ञापन


225 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड इलेवन की टीम इंडिया ‘ए’ की शानदार गेंदबाजी के आगे 36 ओवर में सिर्फ 175 रन पर पेवेलियन लौट गई। हालांकि कप्तान इयान बेल ने 89 गेंद में आठ चौकों और दो छक्कों के साथ 91 रन की बेहतरीन पारी खेली लेकिन मध्यक्रम के बिखरने से इंग्लैंड टीम ढह गई।

ओपनर केविन पीटरसन (19), समित पटेल (04), इयोन मोर्गन (04), जोस बटलर (06) और क्रिस वोक्स (03) सस्ते में सिमट गए। क्रेग कीसवेटर तो अपना खाता भी नहीं खोल सके।
विज्ञापन


मीडियम पेसर एस श्रीसंत ने सात ओवर में एक मेडन देकर 16 रन दिए और एक विकेट चटकाया। स्पिनर अशोक मिनेरिया ने तीन जबकि जलज सक्सेना और मोहित शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए। सुबह, इंग्लैंड इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो गलत साबित हुआ। इंडिया ‘ए’ ने चार विकेट पर 224 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें