फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश दौरे और इमर्जिंग महिला एशिया कप के लिए भारत ए महिला टीम का एलान

Wed, 11 Sep 2019 07:54 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
indian women cricket team
विज्ञापन

बांग्लादेश दौरे और श्रीलंका में होने वाले एसीसी इमर्जिंग महिला एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को भारत ए महिला टीम का एलान कर दिया गया है। देविका वैद्या को कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि एस. मेघना टीम की उपकप्तान होंगी। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय महिला क्रिकेट चयन समिति की अध्यक्षा हेमलता काला ने यह घोषणा की। भारत ए टीम बांग्लादेश दौरे पर वहां 4, 6 और 8 अक्टूबर को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा वन-डे मैच खेलेगी। 

भारत ए टीम बांग्लादेश में साथ ही तीन टी-20 मैच खेलेगी। भारत ए टीम बांग्लादेश में पहला टी-20 11 अक्टूबर को, दूसरा 12 अक्टूबर को और तीसरा और अंतिम मैच 14 अक्टूबर को खेलेगी।
विज्ञापन

 
बांग्लादेश दौरे और इमर्जिंग महिला एशिया कप के लिए भारत ए टीम है : देविका वैद्या(कप्तान), एस.मेघना (उपकप्तान), यश्तिका भाटिया, तेजल हसबनिज,  तनुश्री सरकार, सिमरन दिल बहादुर, नुजहत परवीन, आर. कल्पना, मनाली दक्षिणी, क्षमा सिंह, अंजलि सरवानी मीनू मणि, सुश्री दिब्यदर्शिनी, टीपी कंवर, राशि कनौजिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें