फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDA VS SAA: छा गए IPL स्टार मोहम्मद सिराज, भारत 'ए' के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका 'ए' की हार तय

Tue, 07 Aug 2018 09:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पारी में 338 रन की विशाल बढ़त हासिल करने वाली भारत 'ए' टीम ने सोमवार को मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका 'ए' के शीर्ष क्रम को झकझोर कर पहले अनधिकृत टेस्ट मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

विज्ञापन


भारत 'ए' ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 584 रन बनाकर समाप्त घोषित की। पहली पारी में 246 रन बनाने वाले दक्षिण अफ्रीका 'ए' की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वह चार विकेट पर 99 रन बनाकर पारी की हार से बचने के लिए संघर्ष कर रहा था जिसके लिए उसे अब भी 239 रन की जरूरत है। 

दक्षिण अफ्रीका के दूसरी पारी में चारों विकेट तेज गेंदबाज सिराज ने लिए हैं। उन्होंने अब तक दस ओवर में 18 रन देकर चार विकेट हासिल किए हैं। नवदीप सैनी ने भी दबाव बनाए रखा और दस ओवर में केवल नौ रन दिए लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन


सिराज ने दक्षिण अफ्रीकी टीम के पहले तीन विकेट तब निकाल दिए थे जबकि स्कोर केवल छह रन था। इसके बाद जुबैर हमजा (नाबाद 46) और एस मुतुसामी (41) ने चौथे विकेट के लिए 86 रन जोड़े। स्टंप उखड़ने के समय हमजा के साथ रूडी सेकेंड चार रन पर खेल रहे थे।

इससे पहले भारत 'ए' ने सुबह दो विकेट पर 411 रन से आगे बढ़ाए लेकिन उसने पहले ओवर में ही मयंक अग्रवाल (220) का विकेट गंवा दिया जिन्हें ब्यूरान हेंड्रिक्स (98 रन देकर तीन विकेट) ने पगबाधा आउट किया। मयंक अपने कल के स्कोर में कोई इजाफा नहीं कर पाए। कप्तान श्रेयस अय्यर (24) भी देर तक नहीं टिक पाए। 
विज्ञापन


हनुमा विहारी (54) और केएस भरत (64) ने पांचवें विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की। अक्षर पटेल 33 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें