फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U19 Womens T20 WC: भारत की लगातार दूसरी जीत, यूएई को 122 रन से हराया, अगले राउंड में पहुंचना तय

Mon, 16 Jan 2023 05:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेनोनी

सार

यूएई की टीम के खिलाफ मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में यूएई की टीम सिर्फ 97 रन ही बना पाई और 122 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई। 
विज्ञापन
भारत बनाम यूएई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने अपने दूसरे मैच में यूएई को 122 रन से हरा दिया है। लगातार दूसरी जीत के साथ भारतीय टीम अंक तालिका में अपने ग्रुप में शीर्ष पर बनी हुई है और भारत का अगले राउंड में खेलना लगभग तय हो चुका है। ग्रुप स्टेज में अब भारत को सिर्फ स्कॉटलैंड के साथ खेलना है। इस मैच में भी भारतीय टीम की जीत लगभग तय मानी जा रही है। 
विज्ञापन


यूएई की टीम के खिलाफ मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में यूएई की टीम सिर्फ 97 रन ही बना पाई और 122 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई। 
विज्ञापन

शेफाली और श्वेता ने किया कमाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए एक बार फिर कप्तान शेफाली वर्मा और श्वेता सेहरावत की जोड़ी ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने मिलकर 8.3 ओवर में 111 रन जोड़े। इस जोड़ी ने पावरप्ले में ही 68 रन बटोरे। इसके बाद शेफाली वर्मा 34 गेंद में 78 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने 12 चौके और चार छक्के लगाए। इसके बाद श्वेता सेहरावत भी 49 गेंद में 74 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्होंने 10 चौके लगाए। हालांकि, इन दोनों के आउट होने तक भारत का स्कोर 200 रन हो चुका था। इसके बाद ऋचा घोष ने 29 गेंद में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 49 रन बना दिए। अंत में टीम इंडिया तीन विकेट खोकर 219 रन बनाने में सफल रही। 

220 रन के बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी यूएई की टीम ने भी पहली चार गेंद में 17 रन जोड़ दिए और ऐसा लगा कि यह टीम टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करने के लिए तैयार है, लेकिन पांचवीं गेंद पर ही तीर्था सतीश आउट हो गईं। उन्होंने पांच गेंद में चार चौकों की मदद से 16 रन बनाए। उनके आउट होने के साथ ही यूएई की टीम बिखर गई। इसके बाद यह टीम कभी भी लय में नहीं दिखी। नियमित अंतराल पर यूएई के विकेट गिरते रहे। महिका गौर ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। लावन्या केनी ने 24 रन की पारी खेली। समायरा नौ, रिनिथा दो, वैष्णवी नौ और सुप्रिया ने दो रन बनाए। 

भारत के लिए शबनम, तितस, मन्नत और परशवी ने एक-एक विकेट लिया। शबनम को छोड़ सभी भारतीय गेंदबाजों ने कंजूसी से रन दिए। हालांकि, शबनम ने इस मैच में भी सात के इकोनॉमी रेट से रन दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें