फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वनडे में दम दिखाने की बारी: भारतीय टीम का जिम्बाब्वे पर पलड़ा भारी, कितने बजे होगा मैच? मंधाना पर रहेगी नजर

Fri, 23 Oct 2026 06:36 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

  • भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच शुक्रवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी।
  • दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • टी20 सीरीज जीतने के बाद अब स्मृति मंधाना की अगुआई वाली टीम की नजरें वनडे में दमदार प्रदर्शन करने पर टिकी होंगी। 
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके तीनों मैच जीतने वाली भारतीय महिला टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज में भी अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी। भारतीय महिला टीम का उद्देश्य वनडे में भी क्लीन स्वीप करना होगा। स्मृति मंधाना के पूर्णकालिक कप्तान बनने के बाद भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए जिम्बाब्वे को टी20 सीरीज में 3-0 से हराया। वनडे में मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम से जिम्बाब्वे की अपेक्षाकृत कमजोर टीम के खिलाफ फिर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
Trending Videos

तीसरे नंबर पर कौन उतरेगा?
पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर की फॉर्म में वापसी वनडे सीरीज से पहले भारत के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू है, क्योंकि इससे मध्य क्रम को मजबूती मिलेगी जिसमें टीम को चोटिल जेमिमा रोड्रिग्स की सेवाएं नहीं मिल रही हैं। जेमिमा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर हैं। उनकी अनुपस्थिति में भारत ने टी20 सीरीज में तीसरे नंबर पर नए खिलाड़ियों को आजमाया था। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के पास अनुष्का शर्मा और निक्की प्रसाद जैसी युवा बल्लेबाज थी, वहीं वनडे में तीसरे नंबर पर हरलीन देओल और प्रतिका रावल को उतारा जा सकता है। यह दोनों खिलाड़ी हालांकि आक्रामक बल्लेबाज नहीं हैं और ऐसे में हरमनप्रीत पर रन रेट बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

स्मृति मंधाना - फोटो : IANS
मंधाना के लिए क्यों खास है सीरीज
हरमनप्रीत पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं, लेकिन उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 41 गेंदों में 10 चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 91 रन बनाकर शानदार वापसी की। शीर्ष क्रम में शानदार फॉर्म में चल रही शेफाली वर्मा जिम्बाब्वे के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं, जबकि गेंदबाजी विभाग में उसे श्री चरणी से सतर्क रहना होगा जिनके 10 ओवर महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। यह मंधाना की पूर्णकालिक वनडे कप्तान के रूप में पहली सीरीज होगी। उन्होंने अन्य बल्लेबाजों को मौका देने के उद्देश्य से अंतिम टी20 मैच में बल्लेबाजी नहीं की थी।

जहां तक जिम्बाब्वे की बात है तो तीनों टी20 मैच में हार के बावजूद उनके लिए कुछ सकारात्मक पहलू रहे। इनमें उनका शानदार क्षेत्ररक्षण और किसी भी मैच में ऑलआउट नहीं होना प्रमुख हैं। केलिस नधलोवु ने शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि शार्ने मेयर्स ने अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 60 रन बनाए। उन्होंने पहले मैच में 43 रन बनाए थे। गेंदबाजी में जिम्बाब्वे बिलव्ड बीजा और न्याशा ग्वांजुरा से टी20 की तरह ही प्रभावशाली प्रदर्शन करने की उम्मीद करेगा।

भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : BCCI Women
दोनों टीमें:
भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), हरमनप्रीत कौर, सयाली सतघरे, शेफाली वर्मा, क्रांति गौड़, जिंतिमणि कलिता, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा।

जिम्बाब्वे: जोसेफिन नकोमो (कप्तान), चिएद्जा धुरुरू (विकेटकीपर), शार्ने मेयर्स, मोडेस्टर मुपाचिक्वा (विकेटकीपर), बिलव्ड बीज़ा, न्याशा ग्वांज़ुरा, मिशेल मावुंगा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, ओलिन्दर चारे, कुदज़ई चिगोरा, फ्रांसिस्का चिपारे, तेंडाई मकुशा, लोरिन फिरी, नोमवेलो सिबांडा। 
विज्ञापन

आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सभी जानकारी...

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 23 अक्तूबर को खेला जाएगा। 

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी दोपहर 1:30 बजे होगा। 

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कहां देख सकेंगे?

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच वनडे सीरीज का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। दर्शक इस मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें