फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs WI W: कोच की ये खास सलाह दीप्ति शर्मा के लिए उपयोगी साबित हुई, छह विकेट लेने पर क्या बोलीं स्पिनर?

Fri, 27 Dec 2024 10:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

मुकाबले के बाद स्पिनर दीप्ति शर्मा ने बताया कि उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में पिच से और टर्न निकालने की कोशिश की जिससे उन्हें करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें ये सलाह गेंदबाजी कोच आविष्कार साल्वी ने दी।
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में पांच विकेट से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। वडोदरा में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने 38.5 ओवर में 10 विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में भारत ने 28.2 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की इस जीत में दीप्ति शर्मा ने अहम योगदान दिया। उन्होंने कुल छह विकेट चटकाए। 
विज्ञापन
Trending Videos

दीप्ति शर्मा - फोटो : BCCI
कोच की ये सलाह बनी उपयोगी
मुकाबले के बाद स्पिनर दीप्ति शर्मा ने बताया कि उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में पिच से और टर्न निकालने की कोशिश की जिससे उन्हें करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें ये सलाह गेंदबाजी कोच आविष्कार साल्वी ने दी। दीप्ति ने कहा- मैं काफी मेहनत कर रही थी। मेरा फोकस ज्यादा से ज्यादा विकेट लेने और रन बनाने पर था। कल के अभ्यास सत्र से काफी मदद मिली। मैने गेंदबाजी कोच आविष्कार साल्वी सर से बात की कि अपनी गेंदबाजी में कैसे सुधार कर सकती हूं। उन्होंने मुझसे और टर्न लेने पर फोकस करने के लिए कहा जिससे काफी मदद मिली।
विज्ञापन

दीप्ति शर्मा - फोटो : BCCI
'हम साथ साथ हैं'
27 वर्षीय गेंदबाज ने 31 रन देकर छह विकेट लिए और 39 रन भी बनाए। उन्होंने आगे कहा- विदेश में खेलने का अनुभव मायने रखता है लेकिन इस भारतीय टीम की खासियत यह है कि हम जीते या हारें, हम साथ साथ है। हम उतार चढ़ाव का सामना एक टीम के रूप में करते हैं और एक दूसरे के साथ रहते हैं। इससे पहले भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें