फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs WI W: अंडर-19 विश्व कप में भारत ने जीत के साथ शुरू किया अभियान, वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया

Sun, 19 Jan 2025 03:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 13.2 ओवर में 10 विकेट पर सिर्फ 44 रन बनाए। जवाब में भारत ने महज 4.2 ओवर में एक विकेट गंवाकर 47 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में भारत के लिए परुनिका सिसोदिया ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
भारतीय महिला अंडर-19 टीम - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडर-19 महिला विश्व कप के तीसरे संस्करण में भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। रविवार को मलयेशिया के कुआला लुमपुर में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 13.2 ओवर में 10 विकेट पर सिर्फ 44 रन बनाए। जवाब में भारत ने महज 4.2 ओवर में एक विकेट गंवाकर 47 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में भारत के लिए परुनिका सिसोदिया ने तीन विकेट लिए। उन्होंने 3.00 के इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की और सिर्फ सात रन खर्च किए। इस घातक गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

ताश के पत्तों की तरह बिखरा वेस्टइंडीज का बल्लेबाजी क्रम
ग्रुप ए के इस मुकाबले में भारतीय टीम की गेंदबाजी शानदार रही। परुनिका के अलावा वीजे जोशिता और आयुषी शुक्ला ने दो-दो विकेट हासिल किए। जोशिता ने वेस्टइंडीज की कप्तान समर रामनाथ (3) और एन कंबरबैच (0) को पवेलियन भेजा। वहीं, आयुषी ने जाहजरा क्लेक्सटन (0) और क्रिस्टन सदरलैंड (0) को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा परुनिका ने बी हरिचरन (0), के कसर (15) और एस रॉस (0) को आउट किया। भारत की घातक गेंदबाजी के खिलाफ वेस्टइंडीज का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। उनके नौ खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
विज्ञापन

26 गेंदों में भारत ने हासिल किया लक्ष्य
जवाब में भारतीय महिला टीम ने महज 26 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं गोंगदी त्रिशा ने चार, जी कमालिनी ने 16* और सनिका चलके ने 18* रन बनाए। वहीं, वेस्टइंडीज के लिए जाहजरा ने एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें