फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs SL W: स्मृति मंधाना-दीप्ति शर्मा इतिहास रचने की दहलीज पर, श्रीलंका सीरीज में बन सकते हैं बड़े रिकॉर्ड

Sat, 20 Dec 2025 09:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब हैं। मंधाना 4000 रन पूरे करने से सिर्फ 18 रन दूर हैं, जबकि दीप्ति महिला टी20 की सबसे सफल गेंदबाज बनने की दहलीज पर खड़ी हैं।

विज्ञापन
दीप्ति शर्मा-स्मृति मंधाना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ऐतिहासिक उपलब्धियों के बेहद करीब हैं। भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 21 दिसंबर से विशाखापत्तनम में शुरू हो रही है, जो आगामी महिला टी20 विश्व कप की तैयारियों का अहम हिस्सा होगी।
विज्ञापन

मंधाना 4000 रन से बस 18 रन दूर
स्मृति मंधाना महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बनने की दहलीज पर हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स थीं। अब तक मंधाना ने 153 टी20 मैचों में 3982 रन बनाए हैं। इनमें उनके बल्ले से एक शतक और 31 अर्धशतक निकले।

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज

बल्लेबाज टीम मैच रन
सूजी बेट्स न्यूजीलैंड 177 4716
स्मृति मंधाना भारत 153 3982
हरमनप्रीत कौर भारत 182 3654
चामरी अटापट्टू श्रीलंका 146 3458
सोफी डिवाइन न्यूजीलैंड 146 3431

दीप्ति शर्मा भी रच सकती हैं इतिहास
ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वकालिक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनने से सिर्फ पांच विकेट दूर हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट के नाम है (151 विकेट)। दीप्ति ने अब तक खेले 129 मुकाबलों में 147 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी 6.12 रही। दीप्ति एक और अनोखे कीर्तिमान के करीब हैं। वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1000 रन और 150 विकेट का डबल पूरा करने वाली पहली क्रिकेटर बन सकती हैं। यह उपलब्धि अब तक पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी किसी ने हासिल नहीं की है।

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज

खिलाड़ी टीम मैच विकेट
मेगन शट ऑस्ट्रेलिया 123 151
दीप्ति शर्मा भारत 129 147
हेनरिएट इशिम्वे रवांडा 117 144
निदा डार पाकिस्तान 160 144
सोफी एक्लेस्टोन इंग्लैंड 101 142
विज्ञापन

भारत की जीत से शुरुआत की कोशिश
नवंबर में भारत ने महिला वनडे विश्व कप जीतकर अपना पहला आईसीसी खिताब हासिल किया था। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया। अब टीम का ध्यान टी20 प्रारूप पर है, जहां अगले साल विश्व कप खेला जाना है। श्रीलंका सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में लेफ्ट-आर्म स्पिनर वैष्णवी शर्मा और 17 वर्षीय बाएं हाथ की बल्लेबाज जी कमालिनी को पहली बार मौका मिला है। भारत महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में अब तक सिर्फ एक बार (2020) पहुंचा है, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें