फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratika Rawal: वनडे में सबसे तेज 500 रन बनाने वाली भारतीय बनीं प्रतिका, लगातार पांच पारियों में बनाए 50+ स्कोर

Tue, 29 Apr 2025 03:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में प्रतिका रावल ने वनडे में 500 रन पूरे कर लिए। उन्होंने अपने करियर की आठवीं पारी में शानदार अर्धशतक के साथ यह कारनामा किया और इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने नौ पारियों में वनडे में 500 रन पूरे किए थे।
विज्ञापन
प्रतिका रावल - फोटो : BCCIWOMEN (X-SCREENGRAB)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम की युवा बल्लेबाज प्रतिका रावल इन दिनों श्रीलंका दौरे पर हैं और त्रिकोणीय सीरीज में खेलती दिख रही हैं। मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में 24 वर्षीय बल्लेबाज ने अर्धशतकीय पारी के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह वनडे में सबसे कम पारियों में 500 रनों का आंकड़ा छूने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज बन गईं। 
विज्ञापन

प्रतिका ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में प्रतिका रावल ने वनडे में 500 रन पूरे कर लिए। उन्होंने अपने करियर की आठवीं पारी में शानदार अर्धशतक के साथ यह कारनामा किया और इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने नौ पारियों में वनडे में 500 रन पूरे किए थे। सलामी बल्लेबाज ने 91 गेंदों का सामना किया और 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और एक छक्का निकला।

वनडे में सबसे तेज 500 रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज
बल्लेबाज पारियां
प्रतिका रावल (भारत) 8
चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड) 9
कैथरीन ब्राइस (स्कॉटलैंड) 10
निकोल बोल्टन ऑस्ट्रेलिया) 11
वेंडी वॉटसन (इंग्लैंड) 12
बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) 12
विज्ञापन

प्रतिका ने की मिताली राज की बराबरी
प्रतिका ने भारत के लिए पिछले साल दिसंबर में डेब्यू किया था। करियर के पहले ही मैच में उन्होंने नाबाद 50 रनों की पारी खेलकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। दाएं हाथ की बल्लेबाज ने अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार पांचवां अर्धशतक लगाकर पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज की बराबरी कर ली। दिग्गज बल्लेबाज ने पांच पारियों में लगातार 50+ स्कोर बनाए थे। अब यही कारनामा प्रतिका ने भी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें