फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs SA W: ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने द. अफ्रीका को 23 रन से हराया, अब श्रीलंका से होगा फाइनल में सामना

Wed, 07 May 2025 06:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

भारत ने बुधवार को त्रिकोणीय सीरीज का पांचवां मुकाबला जीत लिया। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 23 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब टीम का सामना 11 मई यानी रविवार को श्रीलंका से होगा। 
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेमिमा रोड्रिग्स के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी 123 रन और दीप्ति शर्मा के 93 रन की बदौलत भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 23 रन से हराकर वनडे त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इन दोनों की पारियों
विज्ञापन

की बदौलत भारतीय टीम ने नौ विकेट पर 337 रन रन बनाए।
विज्ञापन

जवाब में उसने अमनजोत कौर (3/59) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत द. अफ्रीका को सात विकेट पर 314 रन के योग पर रोक दिया। प्लेयर ऑफ द मैच जेमिमा ने अपनी 101 गेंद की पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया, जबकि दीप्ति ने 84 गेंद की पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 115 गेंद में 122 रन की साझेदारी की। जेमिमा ने स्मृति मंधाना के साथ भी चौथे विकेट के लिए 99 गेंद में 88 रन जोड़े। स्मृति ने 51 रन बनाए। भारत का फाइनल में श्रीलंका से सामना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें