फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs PAK W: हरमनप्रीत कौर बनीं भारत की सबसे सफल बल्लेबाज, मिताली राज का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? जानिए

Sun, 14 Jun 2026 10:13 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

महिला टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया। हरमनप्रीत के नाम अब 40 मैचों में 762 रन दर्ज हैं, जबकि मिताली राज ने 726 रन बनाए थे।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। हरमनप्रीत अब महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ खेली अहम पारी
रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों में 36 रन बनाए। उनकी पारी में चार चौके शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिसने भारत की पारी को मजबूती प्रदान की। इसी पारी के दौरान हरमनप्रीत ने महिला टी20 विश्व कप में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

मिताली राज को छोड़ा पीछे
हरमनप्रीत कौर ने अब तक महिला टी20 विश्व कप में 40 मैचों की 34 पारियों में 1 शतक और 4 अर्धशतकों की मदद से 762 रन बनाए हैं। वहीं, मिताली राज ने 2009 से 2018 के बीच 24 मैचों की 23 पारियों में 5 अर्धशतक लगाते हुए 726 रन बनाए थे। हरमनप्रीत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पारी के दौरान इस आंकड़े को पार कर नया भारतीय रिकॉर्ड स्थापित किया।

मंधाना ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी
इस सूची में तीसरे स्थान पर स्मृति मंधाना हैं। उन्होंने महिला टी20 विश्व कप में 26 मैचों की 26 पारियों में 5 अर्धशतकों की मदद से 592 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

महिला टी20 विश्व कप में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज

खिलाड़ी मैच रन
हरमनप्रीत कौर 40 762
मिताली राज 24 726
स्मृति मंधाना 26 592
जेमिमा रोड्रिग्स 20 408
पूनम राउत 15 375
शेफाली वर्मा 15 368
विज्ञापन

भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि
हरमनप्रीत कौर की यह उपलब्धि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। लंबे समय तक मिताली राज के नाम रहा यह रिकॉर्ड अब हरमनप्रीत के खाते में दर्ज हो गया है। उनकी कप्तानी और निरंतर प्रदर्शन भारतीय टीम को महिला टी20 विश्व कप में मजबूती प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें