फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs PAK W: हरमनप्रीत ने फातिमा से नहीं मिलाया हाथ? महिला विश्वकप में फिर चर्चा में आई नो हैंडशेक नीति

Sun, 14 Jun 2026 06:50 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना के बीच हाथ न मिलाने की घटना चर्चा का विषय बन गई, जिससे नो हैंडशेक नीति पर फिर बहस शुरू हो गई। आइए पूरा मामला जानते हैं...

विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले एक बार फिर ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी चर्चा का विषय बन गई। बर्मिंघम में खेले जा रहे इस मुकाबले से पहले भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना के बीच हाथ न मिलाने की घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। बताया जा रहा है कि टॉस और औपचारिक कार्यक्रमों के दौरान हरमनप्रीत कौर ने फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद क्रिकेट प्रशंसकों के बीच एक बार फिर भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में कथित ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी को लेकर चर्चा तेज हो गई। 
विज्ञापन


पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ टूर्नामेंटों में भी ऐसे दृश्य देखने को मिले हैं। पुरुष एशिया कप 2025, राइजिंग स्टार्स एशिया कप, अंडर-19 एशिया कप और पिछले महिला विश्व कप के दौरान भी खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक को लेकर चर्चाएं हुई थीं। महिला वनडे विश्व कप में भी हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना के बीच हाथ न मिलाने की घटना सुर्खियों में रही थी। हालांकि, दोनों क्रिकेट बोर्डों या टीम प्रबंधन की ओर से किसी आधिकारिक ‘नो हैंडशेक’ नीति की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे मामलों को लेकर अक्सर अलग-अलग व्याख्याएं सामने आती रही हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : BCCI Women
भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस के दौरान बताया कि टीम में भारती फुलमाली को मौका दिया गया है। भारतीय टीम इस मैच में तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के संयोजन के साथ मैदान पर उतरी है। महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत की यह पहली भिड़ंत है और टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी।
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर सभी की नजरें
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले हमेशा से क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास रहे हैं। ऐसे में मैदान के भीतर की प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ मैच से पहले की घटनाएं भी चर्चा का केंद्र बन जाती हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला किस दिशा में जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें