फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड से मिले झटके के बाद मायूस हुईं हरमनप्रीत, मैच के बाद बताया कहां हुई चूक, जानें

Sat, 05 Oct 2024 12:03 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

हरमनप्रीत कौर की टीम इस शिकस्त के साथ ग्रुप ए की अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गई। वहीं, सोफी डिवाइन की टीम जीत के बाद पहले स्थान पर पहुंच गई।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर (भारत बनाम न्यूजीलैंड) - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम को अपने पहले मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने उन्हें 58 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत की इस हार पर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने निराशा जताई। उन्होंने कहा कि, हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला। आगे बढ़ते हुए हम जानते हैं कि हर मैच महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

कप्तान का बयान
मैच के बाद उन्होंने स्वीकार किया कि धीमी पिच पर 161 रन का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल नहीं है। उन्होंने आगे कहा- हमने कई बार 160-170 रन का पीछा किया है, हम उम्मीद कर रहे थे कि बोर्ड पर ऐसा होगा। बल्लेबाजी करते समय हम जानते थे कि किसी को बल्लेबाजी करनी होगी, लेकिन हम लगातार विकेट खोते रहे। हमने मौके बनाए लेकिन हम उन मौकों का फायदा नहीं उठा पाए। उन्होंने हमसे बेहतर क्रिकेट खेला, इसमें कोई शक नहीं है। फील्डिंग में हमने कुछ गलतियां कीं, इसलिए यह हमारे लिए एक सीख है।

कीवियों ने जताई खुशी
वहीं, कीवी टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने महिला विश्व कप की अपनी पहली जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा- मुझे इस टीम पर वास्तव में गर्व है। लोग हमारे हालिया परिणामों के बारे में बात कर रहे हैं, भारत जैसी विश्व स्तरीय टीम के खिलाफ खेलना और ऐसा प्रदर्शन करना, मैं अभिभूत हूं। हम लंबे समय से इसकी तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंची टीम
हरमनप्रीत कौर की टीम इस शिकस्त के साथ ग्रुप ए की अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गई। वहीं, सोफी डिवाइन की टीम जीत के बाद पहले स्थान पर पहुंच गई। दूसरे पायदान पर पाकिस्तान की सेना है, जिन्होंने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ 31 रनों से जीत दर्ज की थी।

102 रन पर ऑलआउट हुई टीम
दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। सोफी डिवाइन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत कीवियों ने 20 ओवर में चार विकेट पर 160 रनों का स्कोर तैयार किया। जवाब में भारतीय टीम 19 ओवर में 10 विकेट पर 102 रन ही बना सकी। छह अक्तूबर को भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें