फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs ENG W: जीत की राह पर लौटने उतरेगी भारतीय महिला टीम, इंग्लैंड से होगा सामना; मंधाना पर होंगी नजरें

Sat, 18 Oct 2025 04:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

IND W vs ENG W Playing 11 Team Preview : विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया से हारने के बाद भारत की सेमीफाइनल में प्रवेश की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women-X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम जीत की राह पर लौटने उतरेगी। भारतीय टीम को महिला वनडे विश्व कप में लगातार दो मैच हारने पड़े और अब रविवार को उसका सामना इंग्लैंड से होगा। इस दौरान टीम को गेंदबाजी आक्रमण को संतुलित करने के लिए छठे गेंदबाज को उतारने पर विचार करना होगा। विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया से हारने के बाद भारत की सेमीफाइनल में प्रवेश की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।
विज्ञापन

सटीक नहीं बैठ रहा संयोजन 
इस विश्व कप सत्र में भारत ने पांच बल्लेबाजों, एक विकेटकीपर और पांच गेंदबाजों को उतारने की रणनीति अपनाई है और गेंदबाजों में से तीन ऑलराउंडर हैं, लेकिन विश्व कप में यह संयोजन सटीक नहीं बैठा और अब करो या मरो के बाकी मुकाबलों में भारत को इस पर पुनर्विचार करना होगा। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को तीन में से दो मैच हर हालत में जीतने होंगे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच गेंदबाजों की रणनीति असफल होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसमें बदलाव नहीं किया गया जिससे एक और पराजय हाथ लगी। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने 251 और 330 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के गेंदबाजी आक्रमण की कलई खोल दी। ऑलराउंडर को उतारकर बल्लेबाजी को गहराई देने की भारत की रणनीति के चलते रेणुका सिंह जैसी विकेट लेने वाली गेंदबाज की जगह अमनजोत कौर को तरजीह दी गई है।

रेणुका को मिलेगा मौका?
रेणुका की गैर मौजूदगी से भारत का गेंदबाजी आक्रमण एक जैसा हो गया है और विविधता देने के लिए उन्हें उतारना ही होगा। इससे अनुभवहीन और युवा क्रांति गौड़ पर दबाव बन रहा है जिसने अभी तक अच्छी गेंदबाजी की है।  इसके अलावा बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव या तेज गेंदबाज अरूंधति रेड्डी के भी विकल्प हैं। शीर्षक्रम के बल्लेबाजों का खराब फॉर्म भी चिंता का विषय है। विश्व कप शुरू होने से पहले भारतीय बल्लेबाज जबरदस्त फॉर्म में थे लेकिन अब उनके बल्ले खामोश हैं।

श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ पहले दो मैचों में शीर्षक्रम की नाकामी को निचले क्रम ने ढक दिया, लेकिन चार बार की चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजों को जिम्मेदारी से खेलना ही होगा।  इससे छठे गेंदबाजी विकल्प को आजमाने का भी मौका मिलेगा। होल्कर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की मददगार रहती है और यहां अभी तक दोनों मैचों में बड़ा स्कोर बना है। इंग्लैंड अभी तक अपराजेय रही है लेकिन उसके बल्लेबाज एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। पाकिस्तान के खिलाफ उसने सात विकेट 79 रन पर गंवा दिये थे लेकिन बारिश ने बचाव कर दिया।
विज्ञापन

दोनों टीमें इस प्रकार है...
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रौड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरूंधति रेड्डी, क्रांति गौड़। 
इंग्लैंड: नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एम्मा लैम्ब, लिन्सी स्मिथ, डैनी व्याट-हॉज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें